Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Menstrual Hygiene Day : टैम्पोन, मेंस्ट्रुअल कप या सेनेटरी पैड, पीरियड में ज्यादा कम्फर्टेबल क्या?
Menstrual Hygiene Day 2024 : लड़कियों के लिए पीरियड्स का टाइम बहुत ही टफ एक्सपीरियंस होता है। इस दौरान उन्हें सिर्फ दर्द ही नहीं बल्कि पीरियड्स के दाग से बचना और बार-बार पैड बदलना भी एक बड़ी परेशानी होती है। वहीं समय के साथ-साथ पीरियड्स में हाइजीन प्रॉडक्ट में भी खूब बदलाव आ चुके हें। जैसे पुराने जमाने में लोग पीरियड दाग से बचने के लिए कपड़ा यूज़ करते थे। फिर सैनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करने लगे।
इसके बाद टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप जैसी चीजें आ गई। लेकिन कई महिलाएं टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप जैसे मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रॉडक्ट के फायदों के बारे में जानकारी ही नहीं है।

आइए मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के मौके पर जानते है कि टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप के फायदे और सेनेटरी पैड की तुलना में ये बेहतर ऑप्शन क्यों हैं?
टैम्पोन के फायदे
टैम्पोन पीरियड्स के दौरान ब्लड को अब्जॉर्ब करने के लिए वजाइना में फिट किया जाता है। ये काफी सॉफ्ट होते हैं। ये पीरियड्स के ब्लड फ्लो और अब्जॉर्बेंस कैपिसिटी के हिसाब से अलग-अलग साइज के आते हैं।
- टैम्पोन को ज्यादा कंफर्टेबल माना जाता है, ये बहुत सॉफ्ट होता है। इसे सीधे वजाइना में डाल सकते है।
- टैम्पोन पैड को लगाने के बाद इसमें खिसकने की प्रॉब्लम नहीं होती है।
- पैड की तुलना में टैम्पोन ज्यादा सुविधाजनक होता है, क्योंकि ये कपड़ों के बाहर से दिखाई नहीं देता।
- टैम्पोन से लीकेज की संभावना बहुत कम होती है । हालांकि लीकेज से बचने के लिए इसे ठीक तरह से फिट करें और समय-समय बदले वरना शॉक सिंड्रोम की शिकार बन सकती है।
- टैम्पोन की अब्जॉर्बेंस कैपिसिटी अच्छी होती है, लेकिन अगर आपको ब्लीडिंग ज्यादा होती है तो इसे 5-6 घंटे बदलने की जरुरत होती है।
मेंस्ट्रुअल कप
मेंस्ट्रुअल कप को आप पीरियड के दौराना दोबारा यूज कर सकते हैं। जबकि पैड और टैम्पोन का सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। पैड और टैम्पोन को इस्तेमाल के बाद फेंकने की जरूरत होती है। मेंस्ट्रुअल कप ईको-फ्रैंडली होते हैं। अगर आप एक बार मेंस्ट्रुअल कप लेते हैं तो उस कप को 5-6 साल तक यूज़ कर सकते हैं।
इसके फायदे
- मेंस्ट्रुअल कप को 11-12 घंटे इस्तेमाल में ले सकते हैं।
- पीरियड्स के कारण पैड्स से जो बदबू आती है वो मेंस्ट्रुअल कप से नहीं आती।
- लगातार पैड्स पहनने से जांघों में कट आ जाता है। मेंस्ट्रुअल कप से ये समस्या नहीं होती है।
- मेंस्ट्रुअल कप के बाद स्विमिंग किया जा सकता है।
- मेंस्ट्रुअल कप की अगर कैपेसिटी की बात करें तो यह पैड्स की तुलना में 5 गुना ज्यादा ब्लड सोखते हैं।
- मेंस्ट्रुअल कप को आप एक बार यूज करने के बाद दोबारा पीरियड के दौरान यूज में ले सकते हैं।
सैनिटरी पैड
सैनिटरी पैड कॉटन या बाकी अब्जॉर्बेंट मटेरियल से बने होते हैं। पैड पीरियड ब्लड को अब्जॉर्ब तो करते हैं, लेकिन इनके साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसे दिन में 4 से 6 बार बदलने की जरूरत होती है। वरना पीरियड्स में यूरिन इंफेक्शन का रिस्क भी रहता है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए और अंडरवियर को भी साफ रखना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











