Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World Menstrual Hygiene Day: जानें 28 मई को ही क्यों मनाया जाता है मेंस्ट्रुअल हाईजीन डे, जानें इस साल की थीम
कोई भी देश तभी तरक्की करता है जब वहां महिलाओं की भागीदारी होती है। विकासशील देश विकसित होने के राह पर चल रहे हैं और वहीं अविकसित देश विकासशील देश का तमगा पाने के लिए काम कर रहे हैं।
मगर इसके बावजूद आज भी सोसायटी में लोग महिलाओं के मुद्दों पर खुलकर बात करने से कतराते हैं। पीरियड्स को लेकर दुनिया भर में लोगों की सोच बदल नहीं पायी है।

लोगों में पीरियड्स को लेकर संकीर्ण मानसिकता में बदलाव लाने के मकसद से ही हर साल विश्व मासिक धर्म स्वच्छता (World Menstrual Hygiene Day) दिवस मनाया जाता है। आइये जानते हैं इस दिन से जुड़ा इतिहास, महत्व, तारीख और इस साल की थीम के बारे में।
जानें मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का इतिहास
महिलाएं उस समय गंभीर परेशानियों का शिकार होती हैं जब हो पीरियड्स के समय स्वछता का ध्यान नहीं रखती हैं। महिलाओं के लिए माहवारी के वो 5 दिन बहुत तकलीफदेह होते हैं। कई लोग आज भी पीरियड्स से जुड़ी भ्रांतियों पर यकीं करते हैं। महिलाओं को मेंस्ट्रुएशन के बारे में शिक्षित करने और अन्य लोगों को इसकी आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के मकसद से हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाईजिन डे मनाया जाता है।
2013 में जर्मन नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन WASH यूनाइटेड ने इस तरह की शुरुआत की थी। उनके द्वारा ही मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की शुरुआत हुई जिसका मकसद लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के बारे में बताना है। महिलाओं को खुद ही बदलाव लाने की पहल करनी होगी और अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना होगा।
28 मई को ही क्यों मनाया जाता है यह दिन?
वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाईजीन डे मनाने के लिए मई की 28 तारीख को चुनने के पीछे एक विशेष कारण है। आमतौर पर महिलाओं के पीरियड्स 28 दिनों के भीतर हो जाते हैं 28 दिनों के इसी मासिक चक्र को दर्शाने के लिए 28 मई का दिन चुना गया है।

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2023 की थीम और महत्व
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की इस बार की थीम है "'making menstruation a normal fact of life by 2030"।
इस दिन को मनाने के पीछे बस यही सोच है कि महिलाओं और लड़कियों को सेफ पीरियड्स के बारे में जागरूक किया जाए। उन्हें इस बात की जानकारी दी जाए कि मासिक धर्म के दौरान वो किस तरह से साफ़ सफाई का ध्यान रखकर कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। पीरियड्स कोई टैबू नहीं है, इस पर खुलकर बात करने का समय है। औरतें आज भी इसपर बात करने से कतराती और शर्माती हैं। वो चुपचाप उन दिनों की समस्याओं से गुजरती हैं और इसके साथ अपनी अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











