Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Menstrual Hygiene Day 2023 : Period Panty को कैसे साफ करें, इन स्टेप्स से जिद्दी दाग छुडाएं
Menstrual Hygiene Day 2023 : पीरियड पैंटी महिलाओं के उन दिनों के लिए गेमचेंजर साबित हुई। पीरियड के दिनों में न सिर्फ इन्हें पहनने से आराम मिलता है बल्कि ये लंबा चलने वाला एक किफायती विकल्प भी है। न फेंकने की झंझट नहीं लीकेज की प्रॉब्लम। इसके रियूजेबल नेचर के वजह से पर्यावरण भी दूषित नहीं होता है।
जैसे हर चीज के फायदों के साथ नुकसान भी होते है, वैसे ही पीरियड पैंटी के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि इन्हें वॉश करने की और इन्हें हाइजीन रखने की।

इसलिए आज हम यहां आपको पीरियड पैंटी को साफ रखने के कुछ ऐसे स्टेप बता रहे हैं, जो अगले पीरियड के लिए आपकी पैंटी को साफ सुथरा तो रखेगा और क्लीन भी रखेगा।
आइए नजर डालते हैं कि पीरियड पैंटी को कैसे साफ किया जाए। पीरियड पैंटी लंबे समय तक चले इसके लिए इनकी प्रॉपर हाइजीन पर ध्यान देना जरुरी है।
पीरियड पैंटी को कैसे साफ करें?
स्टेप 1: सफाई की तैयारी
इससे पहले कि आप सफाई की प्रक्रिया शुरू करें, पीरियड पैंटी से माहवारी के दाग-धब्बे को छुड़ाना बहुत जरुरी होता है। इसके लिए ये जानना चाहिए कि पीरियड पैंटी को पहले हाथ से कैसे धोना चाहिए और धोने के लिए गर्म पानी और ठंडे पानी में से क्या इस्तेमाल में लें। सबसे पहले दाग वाली जगह को ठंडे पानी से धोना चाहिए, अगर दाग नहीं छूटता है, तो माइल्ड सॉप का इस्तेमाल करे, क्योंकि महिलाओं की ये जगह बहुत सेंसेटिव होती इसलिए ज्यादा केमिकल वाले सॉप यूज करने से बचें ।
स्टेप 2: प्री-वॉश
दाग को हटाने के बाद, एक बेसिन या सिंक को ठंडे पानी से भरें और उसमें थोड़ी मात्रा में जेंटल डिटर्जेंट डालें। अंडरवियर को डुबोएं और इसमें लगे गहरे दाग-धब्बों को हटाने के लिए धीरे से पानी में हाथ डालकर घुमाएं। पैंटी को लगभग 30 मिनट से एक घंटे तक भीगने दें।
स्टेप 3: मशीन में धुलाई
एक बार प्री-वॉश होने के बाद, आपके पीरियड पैंटी को मशीन-वॉश करते हुए भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। इसे धोने से पहले मैन्यूफैक्चर के द्वारा दिए गए निर्देशों को फॉलो करें। अधिकांश पीरियड पैंटी को नियमित या कम समय वाले साइकिल में धोने चाहिए। स्किन रैशेज से बचने के लिए एक सौम्य डिटर्जेंट का उपयोग किया जाना चाहिए। जो फ्रैंगरेंस और हार्श केमिकल से फ्री हो। फैब्रिक सॉफ्टनर का उपयोग करने से बचें क्योंकि वे इसके फ्रैबिक के अवशोषण करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। आप पीरियड पैंटी को दूसरे कपड़ों के साथ तभी धो सकती हैं जब आपने पहले से दाग हटा दिए हों।
स्टेप 4 : कैसे सुखाएं
मशीन में धोने के बाद, पीरियड पैंटी को हवा में सुखाना सबसे अच्छा विकल्प है। उन्हें एक अच्छी तरह हवादार क्षेत्र में सीधे धूप से दूर सुखाएं। इससे आपकी पीरियड पैंटी से बदबू आना बंद हो जाएगी। ड्रायर का उपयोग करने से बचें, क्योंकि उच्च तापमान से इसके कपड़े की सोखने की गुणवत्ता खराब हो सकती हैं। इन्हें तब तक सुखाएं, जब तक पूरी तरह न सूख जाएं।
स्टेप 5: अंदर रखें
एक बार आपकी पीरियड पैंटी साफ और सूख जाए, तो उनकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उन्हें ठीक से स्टोर करना महत्वपूर्ण है। उन्हें बड़े करीने से फोल्ड करें और सीधे धूप से दूर, साफ और सूखी जगह पर रखें।
जरुरी बात
1. ब्लीच या कठोर रसायनों का उपयोग करने से बचें क्योंकि ये कपड़े को नुकसान पहुंचा सकते हैं और पैंटी की सोखने की क्षमता खराब कर सकते हैं।
2. यदि पीरियड पैंटी से जिद्दी दाग नहीं जा रहे हैं, तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड या नींबू के रस का उपयोग करें, क्योंकि इनमें नेचुरल ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं।
3. पीरियड पैंटी को आयरन न करें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी से कपड़े और इलास्टिक बैंड को नुकसान पहुंच सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











