Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Lust Stories 2: फीमेल प्लेजर पर काजोल ने कही बड़ी बात, महिलाएं शर्माने की बजाय जानिए इससे जुड़े फैक्ट
Lust Stories 2: नेटफिलिक्स पर जल्द ही 'लस्ट स्टोरी 2' रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज होने से पहले एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस काजोल ने फिमेल प्लेजर को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए कहा कि इसे नॉर्मल समझना चाहिए जैसे हमारे समाज में खाने-पीने की चीज को नार्मल समझा जाता है।
29 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली लस्ट स्टोरिज 2 चार छोटी-छोटी कहानियों से मिलकर बनी इस फिल्म में काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर, कुमुद मिश्रा, अमृता सुभाष, तिलोतमा, अगंद बेदी जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

फीमेल प्लेजर पर खुलकर बोली काजोल
उन्होंने कहा कि पुराने समय से ही हम इन चीजों के बारे में खुले थे। हमारे ग्रंथों में, किताबों में इन चीजों के बारे में खुलकर लिखा गया है, ये हमारी शिक्षा का भी अहम हिस्सा है लेकिन कुछ दशकों से हमने इसे अपने से दूर रख दिया है। हमें इसे सामान्य करने की जरूरत है क्योंकि ये हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा है। बिल्कुल वैसे ही जैसे हम खाना-पीना खाते है। खाना-पीना एक सामान्य प्रक्रिया है, वैसे ही ये भी बिल्कुल सामान्य है। इन मुद्दों पर बात करने के लिए हमें लोगों को प्रेरित करना चाहिए, बचना नहीं चाहिए।

प्लेजर के मामले में महिलाएं शर्मिली क्यों?
हमारे यहां पीरियड, सेक्स और ऑर्गेज्म को लेकर आज भी खुलकर बात नहीं की जाती है। इसके पीछे कई वजह शामिल है, जैसे सेक्स एजुकेशन की कमी और संकीर्ण मानसिकता। आज भी कई महिलाओं को ऑगेज्म या प्लेजर जैसी चीज का कोई ज्ञान नहीं है।
फीमेल प्लेजर या ऑर्गेज्म से जुड़े फैक्ट्स
- महिलाएं एक इंटरकोर्स के दौरान कई बार ऑर्गेज्म तक पहुंच सकती हैं।
-
इसके बाद भी ज्यादातर महिलाओं को ऑर्गेज्म की कोई जानकारी नहीं
- लगभग 70% महिलाएं सेक्स के दौरान क्लाइमेक्स तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में अपने साथी को खुश करने के लिए वे ऑर्गेज्म का दिखावा करती हैं।
- क्लिटोरल स्टिमुलेशन ऑर्गेज्म में सबसे प्रचलित स्टेज है, इसके लिए महिला को क्लाइमेक्स तक पहुंचने के लिए वुमन ऑन टॉप पॉजिशन
- ये भी एक साइंटिफिक फैक्ट है कि महिलाओं को ऑर्गेज्म ज्यादा देर से होता है और पुरुषों को ये जल्दी हो सकता है। पुरुषों के लिए ये 5-7 मिनट ही होता है और महिलाओं के लिए ये समय 13.41 मिनट तक का समय ले सकता है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, बढ़ती उम्र में महिलाओं को ऑर्गेज्म मिलने में आसानी और जल्दी होती है, जो कि कम उम्र में उतनी जल्दी नहीं मिलता। 18 से 24 साल की युवतियों में मात्र 61 प्रतिशत को ऑर्गेज्म मिलता है, तो 30 की उम्र में लगभग 65 प्रतिशत महिलाओं को, जबकि 40 से 50 की उम्र की 70 प्रतिशत महिलाओं को ऑर्गेज्म मिलता है।पर होना चाहिए।
- एक स्टडी बताती है कि क्लिटोरिस का साइज ओव्यूलेशन की तारीख के समय 15-20 प्रतिशत बढ़ जाता है और इसलिए ये गुंजाइश है कि इस दौरान आपको और दिनों के तुलना बेहतर ऑर्गेज्म महसूस हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











