Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
न्यूयॉर्क में कहर बनकर टूटी लेजियोनेयर्स डिजीज, क्या है यह जानलेवा बीमारी?
अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध शहर न्यूयॉर्क में इन दिनों एक खतरनाक बीमारी ने हड़कंप मचा दिया है। इस बीमारी का नाम है लीजियोनेयर्स डिजीज (Legionnaires' Disease), जो एक गंभीर फेफड़ों का बैक्टीरियल संक्रमण है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 67 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। न्यूयॉर्क का हेल्थ डिपार्टमेंट इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है और संभावित स्रोतों की जांच कर रहा है।

क्या है लीजियोनेयर्स डिजीज?
लीजियोनेयर्स डिजीज एक गंभीर प्रकार का निमोनिया है, जो Legionella नामक बैक्टीरिया से फैलता है। यह बैक्टीरिया आमतौर पर पानी में पनपता है, विशेष रूप से ठहरा हुआ या दूषित पानी। जब यह पानी छोटे-छोटे ड्रॉपलेट्स (बूंदों) में बदलकर हवा में फैलता है और कोई व्यक्ति इसे सांस के जरिए अंदर लेता है, तो वह इस बीमारी से संक्रमित हो सकता है।
गौरतलब है कि यह संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। यानी अगर कोई मरीज इसके संपर्क में आता है, तो उसके आसपास रहने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं होता। यह संक्रमण दूषित पानी की भाप, फव्वारे, एयर कूलिंग सिस्टम, हॉट टब्स और पुरानी प्लंबिंग से फैल सकता है, खासकर बड़ी इमारतों में जहां जल प्रबंधन और सफाई में लापरवाही होती है।
लीजियोनेयर्स डिजीज के लक्षण
लीजियोनेयर्स डिजीज के लक्षण शुरुआती तौर पर सामान्य फ्लू या सर्दी-जुकाम जैसे होते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में यह गंभीर रूप ले सकते हैं। इसके मुख्य लक्षणों में शामिल हैं:
- तेज बुखार
- खांसी
- सांस लेने में तकलीफ
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- थकावट
- कुछ मामलों में दस्त, उल्टी, और मानसिक भ्रम (कंफ्यूजन)
यह बीमारी विशेष रूप से बुजुर्गों, धूम्रपान करने वालों, अस्थमा के मरीजों, और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए अधिक खतरनाक साबित हो सकती है।
लीजियोनेयर्स डिजीज का इलाज
इस बीमारी का इलाज संभव है, अगर समय रहते पहचान हो जाए। एंटीबायोटिक दवाओं के जरिए इसका इलाज किया जाता है। संक्रमण की गंभीरता के अनुसार कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ सकती है और कुछ को ऑक्सीजन सपोर्ट भी देना पड़ता है।
यदि लक्षणों को नजरअंदाज किया गया या देर से इलाज शुरू हुआ, तो यह बीमारी जानलेवा हो सकती है। इसलिए जैसे ही लक्षण महसूस हों, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है।
कैसे करें इस बीमारी से बचाव?
लीजियोनेयर्स डिजीज से बचने के लिए सबसे जरूरी है पानी से जुड़े उपकरणों की सफाई और रख-रखाव। बचाव के कुछ अहम उपाय निम्नलिखित हैं:
- वॉटर टैंक, एयर कूलिंग सिस्टम, फव्वारे और हॉट टब्स की नियमित सफाई करें।
- पब्लिक बिल्डिंग्स, अस्पतालों और बड़ी इमारतों में पानी के स्रोतों की समय-समय पर जांच होनी चाहिए।
- ऐसे स्थानों से बचें जहां गर्म पानी की भाप या फव्वारे मौजूद हों, खासकर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग।
- साफ और स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करें और पाइपलाइन में जमे हुए पानी को समय-समय पर साफ करते रहें।
भारत में स्थिति
यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, भारत में अब तक लीजियोनेयर्स डिजीज के बहुत ही कम मामले सामने आए हैं। हालांकि यह बीमारी यहां इतनी आम नहीं है, फिर भी इससे जुड़ी जानकारी और सतर्कता बेहद जरूरी है, खासकर शहरी इलाकों में जहां बड़ी इमारतों और एयर कंडीशनिंग सिस्टम का इस्तेमाल अधिक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











