Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
प्रेगनेंसी में जरुर खाएं लाल पालक, जानें कैसे जच्चा-बच्चा के लिए इसका सेवन करना है फायदेमंद
प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के लिए सबसे कठिन दौर होता है। इन नौ महीनों में महिला को अपना पहले से भी कहीं अधिक ध्यान रखना पड़ता है। उसके द्वारा लिया जाने वाला आहार ना केवल उसकी सेहत पर असर डालता है, बल्कि इसका प्रभाव उसके अजन्मे बच्चे पर भी पड़ता है। शायद यही कारण है कि प्रेग्नेंसी के दौरान ही महिला को अपने खाने से संबंधित सबसे अधिक रोक-टोक का सामना करना पड़ता है।
स्वयं महिला भी अपने आहार को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतती है। कई तरह के फूड आइटम्स को वह अपनी डाइट से बाहर रखती हैं। वहीं महिला को लाल पालक या लाल साग का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह उनके लिए कई मायनो में लाभदायक है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लाल पालक या लाल साग से मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं-

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
प्रेग्नेंसी पीरियड एक ऐसा समय होता है, जब महिला को बार-बार संक्रमण होने का खतरा कई गुना अधिक होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस दौरान महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव काफी तेजी से हो रहे होते हैं और उसका इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ सकता है। लेकिन लाल पालक इम्यून सिस्टम को बूस्टअप करने में मदद करता है। दरअसल, इसमें एमिनो एसिड्स, विटामिन्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व इम्यून सिस्टम के लिए काफी अच्छे होते हैं।
होता है बच्चे की हड्डियों का विकास
अगर लाल साग का सेवन गर्भावस्था में किया जाता है, तो इससे शिशु की हड्डियों का विकास बेहतर तरीके से होता है। दरअसल, इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए जब महिला इसका सेवन करती है, तो इससे महिला के साथ-साथ शिशु की हड्डियों को भी लाभ मिलता है। हालांकि, कैल्शियम के बेहतर अब्जॉर्बशन के लिए आपको विटामिन डी रिच फूड का सेवन भी अवश्य करना चाहिए।
फोलिक एसिड से भरपूर
प्रेग्नेंसी पीरियड में महिला को फोलिक एसिड रिच डाइट लेने की सलाह दी जाती है। यहां तक कि इसके लिए अलग से सप्लीमेंट्स भी लिए जाते हैं। दरअसल, पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड लेने से बच्चे के विकास में मदद मिलती है। इस लिहाज से भी लाल पालक का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, लाल पालक में पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है। इस तरह यह शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास में मददगार है।
कब्ज की नहीं होती समस्या
गर्भावस्था में अधिकतर महिलाएं कब्ज की शिकायत करती है। ऐसा अमूमन उनके शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। लेकिन अगर गर्भवती स्त्री लाल पालक का सेवन करती है तो इससे उसे कब्ज से काफी हद तक राहत मिलती है। इतना ही नहीं, इससे उनका पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है। दरअसल, लाल पालक में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र के लिए मददगार साबित होता है।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि लाल पालक प्रेग्नेंसी पीरियड में काफी अच्छा है। लेकिन हर महिला की मेडिकल कंडीशन होती है, इसलिए इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











