Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Chandu Champion के लिए कार्तिक आर्यन ने एक साल तक नहीं चखा मीठा, क्या होता है शुगर डिटॉक्स और ये हैं फायदे
Sugar Detox Health Benefits : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए कार्तिक ने खूब मेहनत की है। खासकर उन्होंने अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दिया है।
इस प्रोजेक्ट के लिए कार्तिक एक साल से शुगर डिटॉक्स प्लान पर थे। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुद इस बारे में जानकारी दी है।

दरअसल इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान कार्तिक को रसमलाई खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा है कि रसमलाई का स्वाद किसी जीत से कम नहीं है। पूरे एक साल बाद शुगर को चखा है। इस दौरान 8 महीनें में दुनियाभर में चंदू चैंपियन की शूटिंग की है।
चलिए इसी के साथ जानते है कि शुगर डिटॉक्स क्या होता है और ये कैसे सेहत के लिए फायदेमंद हैं?
शुगर डिटॉक्स क्या है?
शुगर डिटॉक्स का सीधे शब्दों में अर्थ है अपनी डाइट से शुगर को बाहर कर देना। यहां यह समझना भी आवश्यक है कि शुगर डिटॉक्स का अर्थ डाइट से सिर्फ चीनी को बाहर करना नहीं है, बल्कि आपको शुगरी ड्रिंक्स से लेकर फ्रूट जूस, शहद व आर्टिफिशियल स्वीटनर आदि शुगर के विभिन्न रूपों को दूर करना होता है। आमतौर पर, शुगर डिटॉक्स कम से कम 7 दिन के लिए किया जाता है। हालांकि, आप अपनी क्षमतानुसार इसे 21 या 30 दिन तक भी कर सकते हैं।
शुगर डिटॉक्स के फायदे
वॉटर रिटेंशन की समस्या रोंके
जब आप अधिक मात्रा में रिफाइंड शुगर या शुगर युक्त अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करती हैं, तो ऐसे में शरीर पानी को रोक कर शुगर को डाइल्यूट करने की कोशिश करता है, इससे वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। वहीं यह स्थिति ब्लोटिंग के साथ ही वेट गेन का भी कारण बन सकती है। इसके अलावा वॉटर रिटेंशन की वजह से एडिमा यानी की पैरों में सूजन, आंखों के निचले पर हिस्से में सूजन और चलने में दिक्कत आने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वेट होता है कम
शुगर के अधिक खाने से इंसुलिन स्पाइक्स भी हो सकता है, इससे ब्लड शुगर बढ़ने और अधिवृक्क क्रैश होने की संभावना होती है। इसकी एक बड़ी वजह आहार के बड़े हिस्से में खासतौर पर कार्ब्स का सेवन करना है। चीनी की अधिक खपत शरीर में वसा के टूटने की प्रक्रिया में बाधा डालती है। जिससे वेट बढ़ता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए शुगर डिटॉक्स सबसे आसान तरीकों में से एक है और अगर इसकी जगह हम पौष्टिक फूड लेने लगें तो एक महीने में ही वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
चेहरे पर आती है ग्लो
शुगर डिटॉक्स से अंडर आई पफनेस कम होने के साथ डार्क सर्कल भी हल्के होने लगते हैं। जैसे-जैसे हार्मोन संतुलन में आते हैं, स्किन यंग और अधिक कसी हुई दिखती है। इससे स्किन टोन और कॉम्प्लेक्शन में सुधार आता है। चीनी छोड़ने से स्किन में ग्लो आती है। खासकर मुंहासों से परेशान लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होता है।
बॉडी इन्फ्लेमेशन को कम करे
शुगर शरीर में इन्फ्लेमेशन को ट्रिगर करता है और क्रोनिक हेल्थ कंडीशन्स के साथ ही दर्द को बढ़ावा देता है। ऐसे में शुगर डिटॉक्स के माध्यम से आप बॉडी में इन्फ्लेमेशन को कम कर सकती हैं। जिससे कि दर्द से राहत मिलती है।
शुगर डिटॉक्स कैसे करें
अगर आप शुगर डिटॉक्स करना चाहते हैं तो आपको इसका सही तरीका भी पता होना चाहिए। इसमें शुगर या शुगर बेस्ड आइटम्स जैसे आइसक्रीम, जूसेस, डेसर्ट, कैंडी, कुकीज, कॉफी या चाय का सेवन बंद कर दिया जाता है। अगर लोग इसे लेते भी हैं, तो इसमें से शुगर को हटा देते हैं। अमूमन शुगर डिटॉक्स के दौरान किसी भी तरह के शुगर रिप्लेसर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इसे डाइट से ही बाहर कर दिया जाता है। मसलन, अगर आप शुगरी ड्रिंक्स लेते हैं, तो इसके स्थान पर आप सादा पानी, छाछ या नारियल पानी आदि का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











