Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जब अंबानी के इवेंट में Karan Johar को आया था अटैक, KWK 8 में बताया कैसे मैनेज करते डिप्रेशन
Koffee With Karan के 8वें सीजन के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को गेस्ट बनाया गया। शो के होस्ट यानी करन जौहर ने इस एपिसोड में अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में एक बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि नीता अंबानी के NMACC के एक इवेंट के दौरान उन्होंने खतरनाक एंग्जायटी अटैक झेला था।
उन्होंने आप बीती शेयर करते हुए बताया कि मुझे अचानक अटैक आया और उस दिन मुझे एहसास हुआ कि मुझे डिप्रेशन है। उस वक्त मेरे साथ वरुण धवन थे।
उन्होंने मेरा हाथ थामा और मुझसे पूछा कि क्या मैं ठीक हूं मैं वरुण से कहा नहीं। ये सुनकर वरुण मुझे एक कमरे में लेकर गए। उस वक्त मैं काफी डर गया था क्योंकि मैं जोर-जोर से सांस ले रहा था। मुझे लगा कि शायद मुझे कार्डियक अरेस्ट आया है।

ऐसे थे लक्षण
करण जौहर ने बताया कि इवेंट के दौरान उन्हें अचानक पसीना आने लगा और पूरा चेहरा भीगने के बाद भी उन्हें इस बारे में पता नहीं चला। उनके हाथ कांप रहे थे और वो तुरंत घर निकल गए। जहां पहुंचकर वो अपने बेड पर खूब रोए। उन्हें इवेंट में ऐसा लग रहा था, मानो कार्डियक अरेस्ट आया हो। करण जौहर ने बताया कि वो इस बीमारी की अभी भी दवा लेते हैं। ये दवाएं लक्षणों को कम करने में मदद करती हैं, जिससे मेंटल डिसऑर्डर को आसानी से मैनेज किया जा सके।
क्या एंग्जायटी अटैक?
यह बीमारी एक मेंटल डिसऑर्डर है, जिसमें मरीज की दिमागी हालत बेहद खराब हो जाती है। मेडलाइन प्लस के अनुसार इसका अटैक मरीज को मानसिक रूप से कमजोर और सेंसिटिव बना देता है।
एंग्जायटी अटैक के लक्षण
एंग्जायटी अटैक होने पर चिंता, बेचैनी, पसीना आना, शरीर ठंडा पड़ना, तेज धड़कन, सांस फूलना, अचानक दर्द होना, अचानक बिहेवियर बदलना या रोने का मन करना जैसे संकेत मिलते हैं।
थेरेपी है मददगार
मेंटल डिजीज के लिए आपको साइकेट्रिस्ट या साइकोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। इनसे आपको काउंसलिंग या थेरेपी की मदद मिलती है, जो इमोशनली और मेंटली बेहतर करती हैं।
घरेलू उपाय
एंग्जायटी कंट्रोल करने के लिए नींद, डाइट, लाइफस्टाइल पर ध्यान देने के साथ एक ड्रिंक भी पी सकते हैं। कुछ शोध में कैमोमाइल टी के अंदर एंटी एंग्जाइटी इफेक्ट देखे गए हैं जो हालत सुधारने में मदद कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











