Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सपा की काजल निषाद को आया कॉर्डियक अरेस्ट, डिहाइड्रेशन कैसे बनता है दिल के दौरे की वजह
Kajal Nishad Health News : लोकसभा सभा गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद को प्रचार के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से आनन-फानन में लखनऊ अस्पताल में रेफर किया गया है।
बता दें कि काजल निषाद की तबियत पिछले तीन दिनों से खराब थी और डिहाइड्रेशन के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार की शाम को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद ईसीजी में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आने के बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

आइए जानते हैं गर्मी में डिहाइ्रेशन की समस्या कैसे आपके दिल के लिए लिए खतरे की घंटी बन सकती हैं।
कैसे डिहाइड्रेशन बन सकता है दिल के लिए खतरा?
गर्मी के मौसम में बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल करने के लिए हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिससे धड़कन बढ़ जाती है और जिसकी वजह से हार्ट पर अतिरिक्त वजन या दवाब बनने लगता है।
इन दिनों में स्किन के ब्लड वेसल्स डायल्यूट हो जाते हैं जिससे शरीर के दूसरे अंगों को ब्लड सप्लाई में कमी आ सकती है। ज्यादा पसीना बहने से शरीर में खासतौर पर सोडियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा में खासी कमी हो सकती है। ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगता है।
पानी की कमी के वजह से हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर की समस्या हो सकती है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित इसी से जुड़े एक शोध में यह बात सामने आ चुकी हैं कि पर्याप्त मात्रा मे पानी पीने से आपका दिल प्रॉपर तरीके से फंक्शन करता है।

दिल के लिए पानी क्यों हैं इतना जरुरी?
दरअसल बॉडी को हाइड्रेड रखने से हार्ट सही तरीके से ब्लड पंप करता रहता है और ब्लड वेसेल्स यानी रक्त वाहिकाएं भी चौड़ी बनी रहती है जिस वजह से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और हार्ट ब्लॉकेज का खतरा टलता है। साथ ही साथ दिल अपना बखूबी काम करता रहता है।
गर्मी में कैसे रखें दिल का ख्याल?
गर्मी के मौसम में दिल का ख्याल रखने के लिए कुछ चीजें करना जरूरी हैं
- ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
- ज्यादा तापमान के समय में घर से बाहर निकलने से बचें, खासतौर पर दोपहर के समय।
- हल्के और सूती कपड़े पहनें।
- बाहर काम या व्यायाम करने से बचें।
- किसी भी नए व्यायाम की शुरुआत करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
- शरीर को डिहाइड्रेट करने वाली चीजें शराब, कैफीन, कॉफी और चाय आदि का बहुत ही कम सेवन करें।
- गर्मी के मौसम में खानपान हल्का रखें ज्यादा गर्म और ठंडे का सेवन करने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











