Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जितिया व्रत पर सोने के भाव बिकती है ये सब्जी, इसके बिना अधूरा है व्रत, दिल को भी रखता है हेल्दी
Jiitiya Vrat 2025 : बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कई हिस्सों में जितिया व्रत बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह व्रत माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। इस दिन पूरे परिवार में उत्साह और भक्ति का माहौल होता है। जितिया व्रत में खानपान का भी विशेष महत्व है। नहाय-खाय में मडुआ की रोटी, माछ और नानी साग का सेवन किया जाता है, जबकि पारण के समय सतपुतिया या झिंगनी की सब्जी खाना अनिवार्य माना जाता है। यही वजह है कि व्रत से पहले इस सब्जी की मांग अचानक बढ़ जाती है और इसके दाम कई गुना तक बढ़ जाते हैं।
सतपुतिया की सब्जी धार्मिक दृष्टि से जितनी खास है, उतनी ही स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभकारी है। यह सब्जी तोरी की प्रजाति की होती है, जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन और फाइबर पाए जाते हैं। बदलते मौसम में इसका सेवन शरीर को बीमारियों और संक्रमण से बचाता है। आइए जानते हैं सतपुतिया की सब्जी खाने के 5 बड़े फायदे -

1. ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है
सतपुतिया डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और इंसुलिन लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता और शरीर संतुलित रहता है।
2. वजन घटाने में सहायक
जो लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए सतपुतिया किसी औषधि से कम नहीं। इसमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर भरपूर होता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कई लोग सतपुतिया की सब्जी के अलावा इसका जूस भी वजन घटाने के लिए पीते हैं।
3. दिल को रखे स्वस्थ
सतपुतिया में पोटेशियम और आयरन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं। जब ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है, तो हृदय रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। यही वजह है कि सतपुतिया का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
4. पाचन क्रिया में सुधार
फाइबर से भरपूर यह सब्जी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। यह मल को मुलायम करके कब्ज की समस्या दूर करती है और ब्लोटिंग व गैस की समस्या से राहत देती है। जिन लोगों को अक्सर पाचन संबंधी परेशानी रहती है, उन्हें सप्ताह में 2-3 बार सतपुतिया का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
5. इम्यूनिटी को मजबूत बनाए
बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ता है। सतपुतिया में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











