Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
‘झनक’ फेम डॉली सोही का 48 की उम्र में निधन, सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस, ये है बचाव का तरीका
Dolly Sohi Death News : 'झनक' फेम एक्ट्रेस डॉली सोही का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत अपनी बहन अमनदीप की मौत के कुछ घंटों बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डॉली के भाई मनु सोही ने उनकी मौत की पुष्टि की है। डॉली को पिछले साल 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था। कीमोथैरेपी के वजह से उनको शो छोड़ना पड़ा था।
कैंसर के कारण डॉली को कुछ दिनों पहले सांस लेने में समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

क्या होता है सवाईकल कैंसर ?
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सवाईकल कैंसर होने का रिस्क सबसे ज्यादा रहता है। सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के संक्रमण के वजह से गर्भाशय ग्रीवा के बाहरी हिस्से पर होता है।
आज महिला दिवस के मौके पर जानते हैं कि कैसे महिलाएं इस खतरनाक बीमारी अपना बचाव कर सकती हैं-
पैप स्मीयर टेस्ट
21 साल के बाद महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए पैप स्मीयर टेस्ट कराना चाहिए। इस टेस्ट में गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में होने वाले असामान्य बदलावों का समय रहते पता लगाकर इस पता लगाया जा सकता है। 21 साल के बाद हर महिला को डॉक्टर की सलाह पर यह टेस्ट हर छह महीने या साल के अंतराल में कराना चाहिए।
एचपीवी वैक्सीन
सर्वाइकल कैंसर का फैलने की मुख्य वजह वायरस ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) होता है, जो असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने के जरिए आपको संक्रमित कर सकता है। इससे बचाव के लिए महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन लेनी चाहिए। बजट 2024 में कहा गया है कि महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीन के प्रति जागरुकता फैलाई जाएगी।
स्मोकिंग भी है वजह
धूम्रपान भी सर्वाइकल कैंसर का एक कारक माना जा सकता है। तंबाकू के धुएं में मौजूद केमिकल सर्वाइकल की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और जिससे इसके खतरे बढ़ जाते है। इसलिए महिलाओं को स्मोंकिग करने से बचना चाहिए।
सुरक्षित यौन संबंध बनाए
एचपीवी वायरस यौन संचारित संक्रमण है इसलिए सुरक्षित शारिरिक संबंध बनाएं। इससे सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है।
हेल्दी लाइफस्टाइल
सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए महिलाओं को हेल्दी रुटीन फॉलो करना चाहिए। हेल्दी खानपान के अलावा एक्सरसाइज पर भी
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











