Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ISRO चीफ एस सोमनाथ को हो गया था ये गंभीर कैंसर, इस ऐतिहासिक दिन चला था मालूम, जानें लक्षण और बचाव
ISRO Chief s Somanath diagnosed with Stomach Cancer : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चीफ एस सोमनाथ ने हाल ही में खुलासा किया कि Aditya-L1 के लॉन्च के दौरान ही उन्हें पता चला था कि उन्हें पेट का कैंसर है। रिपोर्ट के मुताबिक 'चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान से ही वो कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे थे।
लेकिन जब पता चला कि वो स्टमक कैंसर से जूझ रहे हैं, तो उनके परिवार को बड़ा झटका लगा। उन्होंने बताया कि इस कैंसर का पता चलते ही उन्होंने लगातार स्कैन किया गया।
इसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ और इसके बाद कीमोथेरेपी हुई। सोमनाथ ने बताया कि कैंसर की बीमारी का अगर वक्त रहते पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है। आइए जानते हैं कि पेट का कैंसर क्या होता है और इसके लक्षण और बचाव क्या हैं?

पेट का कैंसर
पेट का कैंसर या स्टमक कैंसर तब होता है, जब कैंसर सेल्स आमतौर पर आपके पेट की अंदरूनी परत में अनियमित रुप से बढ़ने लगते हैं। ये जैसे-जैसे बढ़ता है वैसे वैसे कैंसर भी बढ़ने लगता है। पेट के साथ-साथ यह पाचन तंत्र और आंतों को प्रभावित करने लगता है। पेट के विभिन्न तरह के कैंसर होते हैं, जिनमें प्राइमरी गैस्ट्रिक लिंफोमा, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर (जीआईएसटी) और पेट में न्यूरोएंडोक्राइन (कार्सिनॉइड) ट्यूमर जैसे शामिल होते हैं।
पेट के कैंसर के लक्षण
पेट के कैंसर या स्टमक कैंसर के शुरुआती लक्षण कुछ इस तरह होते हैं-
- पेट में जोरों का दर्द
- पेट में अल्सर की समस्या
- उल्टी आना
- सीने में जलन
- खाना पचने में समस्या
- थकावट
- कमजोरी
- पेट भरा भरा लगना
- मल से खून आना
खतरनाक होता है पेट का कैंसर
पेट का कैंसर लिम्फ नोड्स में फैलने लगता है और जिसकी वजह से गांठे होने लगती हैं, जिन्हें आप त्वचा के जरिए महसूस कर सकते हैं। यह धीरे-धीरे लीवर तक फैलने लगता है। इसकी वजह से पेट में तरल पदार्थ भरने लगता है, जिसकी वजह से यह फूला और सूजा हुआ दिखने लगता है। इसके बाद गैस्ट्रिक कैंसर का दुलर्भ प्रकार देखने को मिलता है, जिसकी वजह से स्किन डिसऑर्डर की शिकायत होने लगती हैं। जिसे पैपुलोएरीथ्रोडर्मा कहा ऑफ ओफूजी जाता है, जिसकी वजह से त्वचा पर छीलन और छोटे-छोटे फोड़े बनने लगता है।
बचाव
- हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
- वेट मैंटेन रखें
- ध्रूमपान और शराब से परहेज करें
- प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें
- पेट से जुड़ी किसी भी समस्या को हल्के में न लें
- मसालेदार भोजन, सॉल्टेड मीट और मर्करीयुक्त मछली के सेवन से बचें।
इलाज
पेट के कैंसर को बढ़ने में काफी समय लगता है। इसलिए शुरुआती अवस्था में पेट के कैंसर के लक्षण को गौर करके आप इसका समय पर इलाज करवाकर इस बीमारी से बच सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











