Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Watermelon in Uric Acid : तरबूज खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है या घटता, जानें खाएं या न खाएं?
Watermelon in Uric Acid : गर्मी के मौसम में हम लू से बचने और हाइड्रेट रहने के लिए मौसमी फल का सेवन करते है। इस मौसम में हम सबसे ज्यादा तरबूज खाना पसंद करते हैं।
यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही हाइड्रेटेड और हेल्दी भी रखता है। इसमें 90 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। इसके अलावा कई जरुरी मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम, लोहा और कैल्शियम होते हैं।
वहीं कुछ लोग तरबूज जैसे फल को कई वजह से खाने से परहेज करते हैं। कई लोगों का सवाल होता है कि क्या यूरिक एसिड जैसी समस्या में तरबूज का फल खाया जा सकता है या नहीं?

तरबूज में ड्यूरेटिक गुण मौजूद होते हैं यानी इसे खाने से खूब यूरिन आता है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा की वजह से बार-बार यूरिन पास करने से टॉक्सिन बाहर फ्लश आउट हो जाते हैं। पोटैशियम से भरपूर तरबूज खून में मौजूद हाई यूरिक एसिड के लेवल को कम करता है।
यूरिक एसिड के दर्द को करें कम
यूरिक एसिड की समस्या में प्यूरिन नामक तत्व हड्डियों में जमने लगती है। जिसकी वजह से शरीर का यूरिक एसिड बढ़ जाता है और पांव और घुटनों में दर्द, जलन और सूजन की समस्या होती है। तरबूज खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, पानी के साथ शरीर में बनी पथरी भी निकल जाती है और बोन भी हाइड्रेड रहती है।
शरीर में नहीं जमने देता है प्रोटीन
तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। आप जितना ज्यादा हाइड्रेड रहेंगे उतना ही शरीर डिटॉक्स होगा। जब आप तरबूज खाते हैं तो हाइड्रेशन के साथ मेटाबॅलिज्म भी अच्छी तरह से काम करता है। जिससे प्रोटीन पचने में आसानी होती है। प्रोटीन पचने से शरीर में इसका जमाव नहीं होता है और यूरिक एसिड की समस्या भी नहीं होती है।
शरीर को रखता है हाइड्रेड
तरबूज हाइड्रेटिंग होता है और इसमें मौजूद सिट्रूलाइन नामक तत्व खून में मौजूद यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर किडनी को डिटॉक्स करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











