Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Cold Water Bath in Winter: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना अच्छा या बुरा? जानें फायदे और नुकसान
Cold Water Bath in Winter: सर्दियों में नहाने का नाम सुनते ही कई लोगों को कंपकंपी होने लगती है। ठंड का मौसम वैसे ही आलस बढ़ा देता है और ऊपर से ठंडे पानी से नहाने का विचार मन में डर पैदा कर देता है। हालांकि नहाना जरूरी भी है यह शरीर को ताजगी देता है, बदबू दूर करता है और पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करता है। लेकिन सवाल वही सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या गर्म?
जान लें कि ठंडे और गर्म पानी, दोनों के अपने अलग फायदे और नुकसान होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि डॉक्टर इस बारे में क्या कहते हैं और सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने का शरीर पर क्या असर पड़ता है।
सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने पर क्या होता है? डॉक्टर की राय
एक्सपर्ट के अनुसार, सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि बहुत फायदेमंद भी हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार, सर्दियों में ठंड से डर लगता है, लेकिन ठंडे पानी से नहाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं:-

1. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
ठंडा पानी शरीर में खून के प्रवाह को तेज करता है, जिससे हार्ट और ऑर्गन्स बेहतर तरीके से काम करते हैं।
2. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ती है।
3. एंडोर्फिन रिलीज होते हैं
ठंडे पानी का शॉक शरीर में एंडोर्फिन रिलीज करता है। इससे तनाव कम होता है और मूड अच्छा होता है।
4. फैट बर्निंग में मदद
ठंडा पानी Brown Fat को एक्टिव करता है, जिससे कैलोरी बर्निंग तेज होती है।
5. स्किन और हेयर हेल्दी होते हैं
ठंडा पानी पोर्स को टाइट करता है, जिससे स्किन ग्लो करती है और बाल मजबूत व शाइनी दिखते हैं।
डॉक्टर की सलाह है कि शरीर पूरी तरह स्वस्थ हो तो सर्दियों में भी ठंडे पानी से नहाने को रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के नुकसान (अगर सावधानी न बरती जाए)
हालांकि ठंडा पानी फायदेमंद है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इससे नुकसान भी हो सकते हैं:
1. दिल पर दबाव पड़ सकता है
ठंडे पानी से अचानक नहाने पर हार्ट रेट बढ़ता है। हृदय रोगियों या हाई BP वाले लोगों के लिए यह जोखिमभरा हो सकता है।
2. ब्रीदिंग प्रॉब्लम बढ़ सकती है
ठंडा पानी सांस लेने में थोड़ी देर के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। अस्थमा या श्वसन संबंधी समस्या वाले लोग सावधान रहें।
3. बीमार होने पर नुकसानदायक
अगर पहले से सर्दी-जुकाम, बुखार या कमजोरी है तो ठंडे पानी से नहाने पर लक्षण बढ़ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











