Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Iron Kadai Cooking Mistakes: लोहे की कड़ाही में भूलकर भी न पकाएं ये 5 चीजें, खाना बन सकता है जहर!
Iron Kadai Side Effects: भारतीय घरों में लोहे की कड़ाही में खाना पकाना काफी आम है। ऐसा माना जाता है कि इसमें बना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है और शरीर को नेचुरल आयरन भी मिलता है। यही वजह है कि लोग इसे हेल्दी कुकिंग का बेहतर विकल्प मानते हैं। पुराने समय से ही लोहे की कढ़ाही में खाना बनाना एक प्रचलन है। लेकिन जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके के मुताबिक, कुछ ऐसी खाने की चीजें भी हैं जिन्हें लोहे की कड़ाही में पकाने से परहेज करना चाहिए।
इन चीजों को लोहे की कड़ाही में पकाने से पेट, स्किन और पूरे शरीर की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कई मामलों में इससे फूड पॉइजनिंग और स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कौन-सी चीजें लोहे की कड़ाही में नहीं बनानी चाहिए।
लोहे की कड़ाही में क्या नहीं बनाना चाहिए?
डॉक्टर के अनुसार, लोहे की कड़ाही सामान्य तौर पर फायदेमंद होती है क्योंकि इससे आयरन की कमी दूर करने में मदद मिलती है। लेकिन कुछ फूड्स ऐसे हैं जिनका आयरन के साथ रिएक्शन नुकसानदेह साबित हो सकता है। आइए जान लें कि वो कौन सी चीजें हैं।

1. इमली, टमाटर और नींबू वाली ग्रेवी
खाने की कोई भी ऐसी चीज जिसमें इमली, टमाटर या नींबू जैसी खट्टी सामग्री डाली जाती है, उसे लोहे की कड़ाही में नहीं पकाना चाहिए। एसिडिक फूड और मेटल के रिएक्शन से फूड पॉइजनिंग हो सकती है, जो पेट दर्द, उल्टी और दस्त का कारण बन सकती है।
2. दही से बनी चीजें
लोहे की कड़ाही में दही से बनी चीजें, जैसे कढ़ी या दही की ग्रेवी, पकाने से दही अनइवन तरीके से पकता है और फट सकता है। इसे खाने से पेट खराब, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
3. दूध, खीर और कस्टर्ड
दूध से बनी चीजें जैसे खीर या कस्टर्ड को लोहे की कड़ाही में पकाने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर दूध फट सकता है या जल्दी खराब हो सकता है, जिससे तबीयत बिगड़ने का खतरा रहता है।
4. राजमा और छोले
लोहे की कड़ाही में गर्मी हर जगह समान रूप से नहीं पहुंचती। ऐसे में राजमा या छोले ठीक से नहीं पक पाते-कुछ दाने पक जाते हैं तो कुछ कच्चे रह जाते हैं। इन्हें खाने से पेट फूलना, गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
5. चाइनीज फूड
चाइनीज फूड में अक्सर विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। विनेगर वाली चीजों को लोहे की कड़ाही में पकाने से आयरन के साथ रिएक्शन होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे पेट और स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











