Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
International Yoga Day 2025: क्यों और कब मनाया जाता है योग डे? क्या है इस साल की थीम
International Yoga Day 2025: शारीरिक और मानसिक हेल्थ के लिए योग बहुत जरूरी है। माना जाता है कि अच्छी जीवनशैली और लाइफस्टाइल को अपनाने से स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है। नियमित योग करने से मन और मस्तिष्क दोनों ठीक रहते हैं। वहीं दवाओं के इस्तेमाल से बीमारी कुछ समय के लिए तो पीछा छोड़ देती है लेकिन फिर आकर घेर लेती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए योग को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन का प्रस्ताव प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया था। तब इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई और 177 देशों ने समर्थन दिया।
योग दिवस की शुरुआत साल 2015 से हुई। तब से हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जान लेते हैं कि कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत और इस साल की थीम क्या है।
कब मनाया जाता है योग दिवस?
योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे 'गर्मी का संक्रांति दिवस' कहा जाता है। यह दिन ऊर्जा और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में स्पेशल दिवस के लिए स्पेशल दिन ही चुना गया।

योग दिवस का उद्देश्य क्या है?
किसी भी दिवस को मनाने के पीछे एक खास उद्देश्य होता है। ऐसा ही कुछ योग दिवस को मनाने के पीछे का भी कारण हैं। दरअसल कहा जाता है कि नियमित रूप से योग करो और फिट रहो। यही वजह है कि 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जान लेते हैं इसका उद्देश्य।
1. योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना।
2. लोगों को तनाव मुक्त, स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना।
3. दुनियाभर में भारतीय योग परंपरा को सम्मान और पहचान दिलाना।
International Yoga Day 2025 की थीम क्या है?
हर साल इंटरनेशनल योग डे की थीम अलग होती है। इस बार की थीम की बात करें तो वो है- "Yoga for One Earth, One Health"। इसका मतलब है - "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग।" इस थीम का उद्देश्य यह बताना है कि योग केवल इंसान के शरीर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे पर्यावरण, प्रकृति और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।

कैसे मनाया जाता है इंटरनेशनल योग डे?
योग डे को लेकर लोगों में जागरुकता की कमी है लेकिन फिर भी अब बहुत से लोग इस दिन के महत्व को समझने लगे हैं। योग डे को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। आइए जान लेते हैं कि योग कैसे-कैसे मनाया जाता है।
1. देश और विदेशों में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए जाते हैं।
2. स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, सेना, और अन्य संगठनों में विशेष योग कार्यक्रम होते हैं।
3. सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से योग से जुड़े जागरूकता अभियानों का संचालन किया जाता है।
4. सोशल मीडिया पर योग से जुड़े हैशटैग जैसे #YogaDay2025, #OneEarthOneHealth ट्रेंड करते हैं।
6. शादी के बाद मौत का खेला! राजा रघुवंशी से पहले इन 5 पतियों की हुई हत्या, जानें खौफनाक कहानियां
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











