Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
योग करने से पहले और बाद में कितनी देर बाद खाना चाहिए खाना, जानें क्या खाना चाहिए?
International Yoga Day 2024: भारत में योग का इतिहास सदियो पुराना है। दुनियाभर में भारत को योगा की देन माना जाता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड हस्तियां भी योग के माध्यम से खुद को फिट रखती हैं। इसी वजह से लोगों को योग से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 21 जून का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है।
योग करने से पहले इससे जुड़े कुछ नियम हैं, जो आपको अलग-अलग योगासन करने में मदद करते हैं। इन्हीं में एक नियम खानपान से जुड़ा हुआ है। योग से पहले आप क्या खा रहे हैं इसका ध्यान रखने की भी ज़रूरत होती है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि योग करने के पहले और बाद में क्या खाना चाहिए और कितने अंतराल का ध्यान रखना जरूरी हैं।

इतनी देर तक कुछ न खाएं
हॉन्गकॉन्ग में योग सिखा रहा हैं योग एक्सपर्ट निर्मल सेवड़ा बताते हैं कि योग करने से दो घंटे पहले और बाद में कुछ नहीं खाना चाहिए। खाना खाने के 2:30 घंटे बाद ही आपको योग करना चाहिए। दरअसल खाना पचने में 2 से 3 घंटे का समय लगता है। अगर खाते ही थोड़ा सा ब्रेक लेकर योग करेंगे तो इससे पेट में दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना सहित समस्याएं हो सकती है। वहीं योग करने के 30 से 45 मिनट बाद ही कुछ खाना चाहिए।
योग करने के बाद कुछ पौष्टिक आहार का सेवन करें। आप योग करने के बाद उबले हुए अंडे, दही, अनाज, सब्जी नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं। योगाभ्यास के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
ये न खाएं?
चाय
योगासन से पहले कभी भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
पनीर
दूध से बनाई गई चीज पचने में समय लगाते है। क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट प्रोटीन और फैट से भरपूर होती है, जिसे पचाने में समय लगता है। इसलिए इनका सेवन न करें।
स्पाइसी या फ्राय फूड न खाएं
मसालेदार खाना खाने से आपको गैस, अपच, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा स्पाइसी फूड खाने से खट्टी डकार या उल्टी की समस्या हो सकती है।
नॉनवेज फूड
वहीं नॉनवेज से खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये पचने में भारी होते है। इससे योग करने में समस्या होती है।
जानें क्या खाएं?
खूब पानी पीएं
योग के लिए शरीर को हाइड्रेड रखना जरूरी है। ऐसा क्योंकि व्यायाम करने से शरीर से काफी पसीना निकलता है, साथ ही आपका शरीर पानी में मौजूद इलेक्ट्रोसाइट्स का इस्तेमाल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए करता है इसलिए आपको पानी पीने की जरूरत होती है। इसके अलावा पानी की कमी के वजह से योग करते हुए ऐंठन हो सकती है। आप अच्छे इलेक्ट्रोलाइट्स मैंटेन करने के लिए नींबू पानी और नारियल पानी पिएं।
नाश्ता हल्का करें
योग करने से कम से कम ढाई घंटे पहले हल्का नाश्ता करें। नाश्ते में हल्के कैलोरी के साथ पर्याप्त एनर्जी वाला भोजन करें। जैसे आप उबली हुई कम तेल में बनी सब्जियां, सलाद या सूप खा सकते हैं, जिससे ये आसानी से पच सके।
केला खा सकते हैं
केले में फाइबर और पोटेशियम की भरपूर मात्रा में पाया जाता है। केला आपके वर्कआउट को बेहतर बनाने में मदद करता है। केले में मौजूद मैग्नीशियम आपको मसल्स क्रैंप से बचाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











