Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
UN में प्रधानमंत्री मोदी ने की बाजरा की तारीफ, जानें गर्मियों में कैसे करें इसका सेवन
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमेरिका में एक ख़ास आयोजन किया गया है। इसकी अगुवाई कर रहे हैं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी। वो मंगलवार देर रात वहां पहुंचे और उनके आने की ख़ुशी में भव्य स्वागत किया गया।
आज यानी 21 जून 2023, बुधवार को यूएन के मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जानी-मानी हस्तियां योग कर रही हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अपने संबोधन में मोदी ने बाजरे का जिक्र किया।

आइये जानते हैं कि विदेश सरजमीं पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाजरे को लेकर क्या कहा और साथ ही जानने की कोशिश करते हैं बाजरे के फायदे के बारे में।
मोदी ने की बाजरा की तारीफ़
पीएम मोदी ने यूएन मुख्यालय में खा कि पिछले साल, 2023 को अंतराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आयी थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं।
जानें बाजरा खाने के क्या फायदे हैं

बाजरा एक भारतीय परंपरागत भारतीय अनाज है। इसे खाने के कई फायदे हैं। यह एक पूर्ण अनाज है जिसमें पोषक तत्व और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
बाजरा में प्रोटीन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और फाइबर आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर को ऊर्जा और जरूरी पोषण मिलता है।
बाजरा को डाइट में करें शामिल
यदि आप वजन कंट्रोल करने का प्लान कर रहे हैं तो बाजरा आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। बाजरा खाने से आपकी भूख कम होती है और भोजन के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे आपको अपने वजन को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।
बाजरा फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे आपका डाईजेशन ठीक रहता है। यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
बाजरा दिल की सेहत का रखता है ख्याल। बाजरा में मौजूद मिनरल और विटामिन दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ साथ यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।

सर्दियों में बाजरा का सेवन होता है बेस्ट
बाजरा को अन्य आहार के साथ संतुलित रूप में लेकर सेवन करना चाहिए। सर्दियों में बाजरा का सेवन करना ज्यादा उत्तम रहता है। इसे रोटी, खिचड़ी, उपमा और दलिया के रूप में अपने मील में शामिल किया जा सकता है।
गर्मियों में बाजरा का सेवन कैसे करें
गर्मियों में भी बाजरे का सेवन किया जा सकता है। आप गर्मियों में बाजरे की रोटी बना सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आप दूसरे अनाज के आटे के साथ मिक्स कर सकते हैं। इसे ताजा सब्जियों, दही या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
गर्मियों में बाजरे की खिचड़ी एक पौष्टिक और हल्का मील ऑप्शन है। बाजरे को पीसकर चावल और दाल के साथ मिलाएं और इसे पकाएं। इसके साथ आप पकाते समय अपनी मनचाही सब्जियां इसमें डाल लें।
बाजरे का पोहा भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। पीसे हुए बाजरे को पोहे की तरह उपयोग करें और इसमें आप दाल, सब्जी और मसाले डाल कर पकाएं। बाजरे के आटे का उपयोग करके आप दही वड़े भी बना सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











