Latest Updates
-
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: मार्च के आखिरी दिन इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें आज का भविष्यफल -
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा
Women's Day 2024 : कितना होना चाहिए एक स्वस्थ महिला का BP और हीमोग्लोबीन? जानें सही जवाब
International Women's Day 2024 : एक महिला अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं। घर-गृहस्थी के साथ करियर की दोहरी जिम्मेदारी संभालते हुए अक्सर अपनी सेहत को अनदेखा कर देती हैं। विश्वभर में ज्यादातर महिलाएं तनाव और अनदेखी की वजह से ब्लड प्रेशर और एनिमिया जैसी दो सबसे कॉमन समस्या से पीड़ित हैं।
नेशनल फ़ैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 (NFHS)-5 रिपोर्ट की में भी यह बात सामने आ चुकी हैं कि देशभर में 15 से 19 साल की 59.1% लड़कियां और 15 से 49 साल की 52. 2% प्रेग्नेंट एनीमिया की शिकार है। वैसे आपको बता दें कि एनीमिया आयरन की कमी के वजह से होता है। 'शरीर में रेड ब्लड सेल में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है।

जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं मिल पाता है तब हीमोग्लोबिन भी नहीं बन पाता है। वहीं हाइपरटेंशन की वजह से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में वीमेंस डे पर ये जानना बहुत जरूरी है कि हमारे शरीर का नॉर्मल बीपी लेवल क्या होना चाहिए? आइए जानते हैं महिलाओं में कितना बीपी और हीमोग्लोबिन की रेंज सामान्य है।
कितना होना चाहिए हीमोग्लोबिन? (Normal Blood Pressure For a Women?)
मेयोक्लिनिक के मुताबिक महिलाएं और पुरुषों का हीमोग्लोबिन का स्तर अलग-अलग होता है।
- महिला के शरीर में सामान्य हीमोग्लोबिन का रेंज 11.6-15.0 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए।
- पुरुषों में सामान्य हीमोग्लोबिन रेंज 13.2-16.6 ग्राम प्रति डेसीलीटर होता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में करीब 128 करोड़ लोग Hypertension यानी हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं। इनमें से ज्यादात्तर लोग 30-79 की आयु के हैं। आइए जानते हैं कि एक स्वस्थ महिला और पुरुष का सामान्य बीपी क्या होना चाहिए?
महिलाओं में सामान्य बीपी कितना होता है? (What is Normal BP Range for Female)
VeryWell Health.com के मुताबिक 21 से 25 वर्ष की आयु की महिलाओं में 115.5 से 70.5
के बीच बीपी को नॉर्मल रेंज माना जाता है।
- 31 से 35 वर्ष की महिलाओं 110.5 और 72.5 की रेंज को सामान्य माना जाता है।
- वहीं 40 से 59 उम्र तक की महिलाओं में सामान्य बीपी की रेंज 122/74 होती है।
- 60 से ऊपर की महिलाओं में 139/68 बीपी की सामान्य रेंज होती है।
पुरुषों का नॉर्मल बीपी रेंज?
पुरुषों में महिलाओं की तुलना में बीपी का रेंज अलग होता है।
- 31 से 35 वर्ष के उम्र वाले पुरुष का बीपी का रेंज 114.5 से 75.5 के बीच होना चाहिए।
- 40 की उम्र के बाद बीपी का रेंज 24/77 के बीच होना चाहिए।
- 60 वर्ष से ज्यादा के पुरुषों में 133/69 तक सामान्य बीपी रेंज माना जाता है।
हाइपरटेंशन की वजह से होने वाली समस्याएं
अत्यधिक ब्लड प्रेशर को हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। इसे 'साइलंट किलर' भी कहा जाता है। महिलाओं के बीपी से संबंधित बीमारी के लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं। लेकिन जब ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो बेहोशी, आंखों के पास लाल निशान, चक्कर आना और स्किन पर रैशेज जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। हाइपरटेंशन की वजह से हार्ट को ज्यादा ब्लड पंप करना पड़ता है, जो हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है। हाइपरटेंशन के बचने के लिए स्ट्रेस और ज्यादा नमक खाने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











