Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Fighter के लिए ऋतिक रोशन ने जमकर जिम में बहाया पसीना और फॉलो की ये डाइट, ट्रेनर ने शेयर किए सीक्रेट
Fighter Movie Hrithik Roshan Training and Diet Regime: अपनी फिटनेस और सिक्स पैक एब्स वाली बॉडी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन की अगली फिल्म 'फाइटर' है। इसमें वो स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (पैटी) का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपना 50वें बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अब उनकी इस अपकमिंग फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मूवी में ऋतिक रोशन के मसल्स और फिटनेस देखकर फैंस दंग हैं कि 50 की उम्र में भी ऋतिक इतने फिट और यंग कैसे नजर आते है।

अब ऋतिक रोशन के ट्रेनर ने 'फाइटर' के लिए उनके इंट्रेस ट्रेनिंग और प्रॉपर डाइट रूटीन को लेकर खुलासा किया है।
ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' के लिए की कड़ी मेहनत
हाल ही में, इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, ऋतिक रोशन के फिटनेस ट्रेनर क्रिस गेथिन ने फिल्म 'फाइटर' के लिए अभिनेता के फिटनेस को लेकर आए बदलाव के बारे में बताया है। ट्रेनर ने खुलासा किया कि फाइटर के शेड्यूल के दौरान ऋतिक के वर्कआउट रूटीन में कार्डियो पूरे दिन में एक या दो बार शामिल था। इसके अलावा वो रनिंग, एलिप्टिकल ट्रेनिंग और स्विमिंग से लेकर स्टेयरमास्टर रोवर जैसे वर्कआउट पर थे।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 'ऋतिक ने फिटनेस रूटीन में बॉक्सिंग, केटलबेल वर्कआउट, बैटल रोप्स और प्लायोमेट्रिक्स जैसे व्यायाम शामिल किए हैं। ये वर्कआउट फिजिक्स ट्रांसफॉर्मेशन में अच्छे रिजल्ट देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ऋतिक अपनी नींद के साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं करते हैं। वो अपनी स्लीप टाइमिंग को लेकर बहुत अनुशासित हैं। ऋतिक रात को 9 बजे तक सो जाते हैं।

खाने में कौनसी डाइट लेते थे ऋतिक
ट्रेनर क्रिस ने इस बारे में बात करते बताया कि ऋतिक बॉडी बिल्डिंग स्टाइल का डाइट फॉलो करते है। वह हर दिन लगभग 6 से 7 बार खाना खाते है। खाने में मुख्य रूप से चिकन, अंडे की सफेदी, प्रोटीन शेक, फिश खाते हैं। इसके अलाव कार्बोहाइड्रेट के लिए वोजई, क्विनोआ, चावल और शकरकंद जैसे फूड खाते हैं।
कब रिलीज होगी 'फाइटर'
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख और तलत अजीज ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। यह मूवी 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











