Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Peeled or Unpeeled Kheera : छिला हुआ या छिलकेदार खीरा, क्या है खीरा खाने का सही तरीका?
गर्मियों में खीरा हमारे डाइट का मुख्य हिस्सा होता है। लोग इसे सलाद में खाना खूब पसंद करते हैं। हर किसी का खीरा खाने का अलग-अलग तरीका होता है। कुछ लोग खीरे को बिना छिले खाते हैं तो कुछ लोग खीरे को छीलकर खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग क्यूब्स में तो कुछ लोग कचूमर सलाद बनाकर खाते हैं।
हालांकि कई लोगों के दिमाग में आता है कि खीरा खाने का सही तरीका क्या है? इसे छीलकर खाना सही है या नहीं? अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं खीरा छिलकर खाएं या बिना छीले?

क्या है खीरा खाने का सही तरीका?
हम में से ज्यादात्तर लोग सलाद में खीरा खाते हुए इसके छिलके को हटा देते हैं। ऐसा करने से खीरे के आधे पौष्टिक तत्व हम वहीं खत्म कर देते हैं। खीरे में विटामिन K और C के अलावा कई मिनरल्स पाए जाते हैं। खीरे को छिलके के साथ खाने से सेहत को ये सभी मिनरल्स मिलते हैं। खीरे को छीलने से ये सभी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। हालांकि कई दुकानदार खीरे को स्टोर करने के लिए कई तरह के केमिकल और अननैचुरल सिंथेटिक वैक्स का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह का खीरा खाने से शरीर और दिमाग को नुकसान पहुंचता है। इसलिए खीरे को छिलके को हल्के गुनगुने पानी में धोकर ही खाएं।
बिना छीले खाने से क्या होता है?
छिलका सहित खीरा खाने से सेहत को खूब सारे फायदे मिलते हैं। खीरा फाइबरयुक्त फल हैं और इसके छिलके में सबसे ज्यादा फाइबर मिलता है। छिलके के साथ खीरा खाने से कब्ज नहीं होता है। यह पेट साफ करता है।
खीरा खाने का सही तरीका
कब्ज से राहत दिलाए: छिलके वाला खीरा खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। मेटाबोलिज्म सही रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसमें मौजूद 90 प्रतिशत पानी शरीर को हाइड्रेड रखता है।
डिटॉक्स करे: अगर आप छिलके सहित खीरा खाते हैं तो इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर से गंदगी दूर कर खून को साफ करने में मदद करता है।
वेटलॉस में करे मदद : छिलके वाला खीरा फाइबर और रफेज से भरपूर होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और वेट कंट्रोल करता हैं।
आंखों के लिए अच्छा : खीरे के छिलके में बीटा-कैरोटीन जैसे गुण पाए जाते है। जो आंखों की सलामती करते हैं।
क्या है खीरा खाने का सही समय
खीरा में खूब फाइबर होता है। इसे पचाने में ज्यादा वक्त लगता है इसलिए संभव हो तो इसका सेवन लंच के समय ही करें। इसे रात में न खाएं। खीरे का सेवन दिन में ही करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











