Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Actor Vijay Varma Diet: ये 4 देसी चीजें खाकर विजय वर्मा ने घटाया वजन, जानें डाइट प्लान
Actor Vijay Varma Diet: विजय वर्मा बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुके हैं। बी -टाउन की टॉप एक्ट्रेस के साथ काम करने वाले विजय वर्मा इन दिनों लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म जाने जां में अपनी लीन बॉडी के लिए खूब तारीफे बटोर रहे हैं। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर सेलिब्रेटी न्यूट्रिशियन ऋजुता काफी खुश है।

ऋजुता ने हाल ही में जाने जां मूवी में विजय का स्क्रीनशॉट स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा "very lean, dapper, and hot" मतलब पतला, फुर्तीला और हॉट। ऋजुता की स्टोरी शेयर करते हुए विजय वर्मा ने अपनी मैजिक डाइट रिवील की है जिसे खाकर उन्होंने अपना वजन कम किया है।
एक्टर ने लिखा, 'यह उपमा, पोहा, खिचड़ी और दही की मैजिक डाइट का कमाल है। ' इस मैजिक डाइट के फायदों पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमारे पारंपरिक फूड्स जैसे खिचड़ी, उपमा आदि वेट लॉस में बेहद मददगार होते हैं।

आइए जानते हैं कि उपमा, पोहा, खिचड़ी और दही कैसे आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
उपमा
उपमा एक प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय नाश्ता है, जिसे सूजी, चावल या सेमै से तैयार किया जाता है। जो लोग अपना वेट कम कर रहे हैं सुबह के नाश्ते के लिए उपमा एक अच्छा ऑप्शन है। सूजी में विटामिन B,आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो ऊर्जा प्रदान करते हैं। उपमा में डाइजेस्टिव फाइबर भी होता है जो पाचन में मदद करता है और कब्ज से राहत प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें में प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट का संतुलित मिश्रण होता है, जो सेहत के लिए महत्वपूर्ण होता है।
पोहा
पोहा वेटलॉस में इसलिए मदद करता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा आयरन, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी पोहा अच्छा स्रोत है। पोहे के सेवन के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है। क्रेविंग्स कम हो जाती है और जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने से आप बच जाते हैं।
खिचड़ी
खिचड़ी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है और ये दोनों ही पोषक तत्व अच्छी सेहत के लिए जरूरी होते हैं। खिचड़ी में पाया जाने वाला फाइबर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने और वजन घटाने में मदद कर सकता है।
दही
दही फैट बर्नर का काम करता है। दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। जब मेटाबॉलिज्म सही तरीके से कार्य करता है, तो वजन घटाने में मदद मिलती है। रोजाना दही खाकर आप अपने बीएमआई को कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके अलावा दही में प्रोटीन भी होता है, इससे आपका पेट जल्दी भर जाएगा और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











