Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सीताफल खाने का आ गया मौसम, शरीफा खरीदते और स्टोर करते हुए इन बातों का रखें ध्यान
How to Select Best SitaPhal : शरीफा जिसे हम सीताफल के नाम से भी जाना जाता है। इंग्लिश में एप्पल कस्टर्ड भी कहते हैं। यह फल मार्केट में सितंबर अक्टूबर के महीने में मार्केट में मिलता है। खाने में बेहद स्वादिष्ट इस फल से कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जाती है।
ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें सीताफल खाना खूब पसंद है, लेकिन उन्हें बाजार से सही और मीठा सीताफल खरीदने नहीं आता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो आपको अच्छे क्वॉलिटी और स्वादिष्ट शरीफा और सीता फल खरीदने में मदद करते हैं -

साइज पर ध्यान दें
मीठे और बढ़िया सीताफल खरीदने के लिए आकार या साइज बहुत मायने रखता है। बता दें कि जितना बड़ा सीताफल का साइज है उसमें कम बीज और वह ज्यादा मीठा होगा।
काले और दाग लगे सीताफल न खरीदें
जब कभी भी सीताफल खरीदने जाएं तो कभी भी दाग वाले या काले रंग के सीताफल न खरीदें। सीताफलहमेशा उजले और उभरे रंग के ही खरीदने चाहिए।
डंठल देखकर खरीदें शरीफा
सीताफल या शरीफा खरीदते वक्त डंठल के पास किसी तरह का दाग दिखें या डंठल आसानी से निकल जाए तो यह बहुत जल्दी खराब हो सकता है। साथ ही सीताफल के डंठल के पास यदि हल्का मैरुन कलर हो तब भी सीताफल नहीं खरीदें।

ज्यादा पके हुए सीताफल न खरीदें
सीताफल यदि ज्यादा पके हुए हैं, तो लंबे समय के लिए न खरीदें। तुरंत खाने के लिए ज्यादा पके हुए सीताफल ही बेस्ट है। वहीं ज्यादा पके हुए शरीफा को फ्रिज में स्टोर करें और एक से दो दिन के भीतर खा लें।
कैसे पकाएं कच्चे सीताफल
कच्चे सीताफल को पकाने के लिए एक टोकरी लें उसमें सीताफल रखें। उसके ऊपर मोटा कपड़ा जैसे कंबल या जूट का मोटा बैग रखें। उसके उपर कच्चे सीताफल को रखें और ऊपर से इनसे ढंक दें। बता दें कि शरीफा गर्माहट से पकता है, इसलिए सीताफल को गर्म जगह पर रखें।
सीताफल को कैसे स्टोर करें
सीताफल यदि ज्यादा पक गया है तो उसे फ्रिज में स्टोर करना ज्यादा बेहतर है, क्योंकि सीताफल गर्म तापमान में तेजी से पकता है। यदि सीताफल पहले से ही पका हुआ है तो उसे गर्म तापमान में रखने से वह खराब हो सकता है। वहीं यदि सीताफल कच्चे हैं, तो उसे मोटे कपड़े या बोरा में ढककर रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











