Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बिना काटे ही कैसे पता करें कि पपीता मीठा है या नहीं, खरीदते हुए न करें ये गलती
How to Choose a sweet papaya : पपीता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। इसमें मिनरल, विटामिन, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सूजन को कम करने, खून को साफ करने और पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है और वजन घटाने में भी सहायता मिलती है। इतने सारे फायदों के कारण पपीता लोगों की पसंदीदा फल सूची में शामिल रहता है।
पपीता उन फलों में से एक है जो सालभर बाजार में उपलब्ध होता है, लेकिन इसे सही तरीके से खरीदना हर किसी को नहीं आता। कई बार लोग कच्चा, बेस्वाद या सड़ा हुआ पपीता खरीद लेते हैं, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। इसलिए, यह जानना जरूरी है कि मीठा और सही पका हुआ पपीता कैसे चुना जाए। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स-

1. पपीते की खुशबू से करें पहचान
अगर आप मीठा और पका हुआ पपीता खरीदना चाहते हैं, तो इसकी खुशबू को नजरअंदाज न करें। अच्छी गुणवत्ता वाला पका हुआ पपीता हल्की मीठी सुगंध देता है। जब भी आप पपीता खरीदने जाएं, उसे सूंघकर देखें। यदि उसमें से तेज और मीठी खुशबू आ रही है, तो वह पूरी तरह से पका हुआ और मीठा होगा। वहीं, अगर पपीते से कोई खास महक नहीं आ रही है, तो यह संकेत है कि वह अभी कच्चा है।
2. पपीते के छिलके और धारियों को देखें
केवल रंग देखकर पपीते की गुणवत्ता का अंदाजा लगाना सही नहीं होता। अच्छे पके हुए पपीते की पहचान करने का एक आसान तरीका है कि उसके छिलके पर पीली और नारंगी धारियां देखें। अगर पपीते की सतह पर ये धारियां साफ नजर आ रही हैं, तो वह पूरी तरह से पका हुआ और मीठा होगा। लेकिन अगर उसमें हरापन नजर आ रहा है, तो उसे खरीदने से बचें, क्योंकि यह संकेत है कि पपीता अभी पूरी तरह से नहीं पका है।
3. पपीते को हल्का दबाकर देखें
कई लोग फल विक्रेता से पपीता काटकर चखने के लिए कहते हैं, लेकिन इसमें धोखा होने की संभावना रहती है। विक्रेता अक्सर पपीते के सबसे मीठे और पके हिस्से को काटकर ग्राहकों को चखने के लिए देते हैं। इसलिए, केवल चखने के आधार पर पपीता खरीदने की बजाय, उसे हल्के हाथों से दबाकर जांचें। अगर पपीता बहुत ज्यादा नरम हो रहा है, तो इसका मतलब है कि वह अधिक पका हुआ हो सकता है और अंदर से सड़ा हुआ हो सकता है।
4. डंठल और छिलके से पता करें
पपीता खरीदते समय उसके डंठल और छिलके को भी ध्यान से देखें। अगर पपीते का डंठल मोटा और छिलका बहुत कठोर है, तो यह संकेत है कि वह पूरी तरह से नहीं पका है। वहीं, अगर पपीते के दोनों सिरों पर हरापन है और दबाने पर सख्त महसूस हो रहा है, तो इसे लेने से बचें।
5. फंगस लगे पपीते से बचें
पका हुआ पपीता आमतौर पर पीले और नारंगी रंग का होता है, लेकिन अगर इसकी सतह पर सफेद रंग के धब्बे नजर आ रहे हैं, तो यह संकेत है कि पपीते में फंगस लग चुका है। अधिक पकने या लंबे समय तक स्टोर रहने की वजह से ऐसा हो सकता है। ऐसे पपीते का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खरीदारी के दौरान सफेद धब्बे वाले पपीते को बिल्कुल न लें।
अगर आप इन टिप्स को अपनाकर पपीता खरीदेंगे, तो मीठा, स्वादिष्ट और ताजा पपीता खाना सुनिश्चित कर पाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











