Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गुलाब शरबत पीने से गर्मी में पेट से जुड़ी समस्या से मिलती है राहत, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स और रेसिपी
गुलाब प्यार और अपनेपन का प्रतीक है, जिसका इस्तेमाल किसी खास मौके के लिए किया जाता है। इस गर्मी के मौसम में आपके के मूड को फ्रेस रखने के लिए भी आप गुलाब शरबत का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुलाब शरबत आपके सेहत के लिए फायदेमंद होती है। आज हम आपके लिए एक ऐसी आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही गुलाब शरबत तैयार कर सकते हैं। गुलाब शरबत दुनिया के कई हिस्सों में एक लोकप्रिय ड्रिंक है। यह गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी...

गुलाब शरबत बनाने की रेसिपी
सामग्री
* ताजी गुलाब की पंखुड़ी - 5 फूल
* पुदीने के पत्ते - 15 से 20 पत्ते
* इलायची - 1
* स्ट्रॉबेरी - 100 ग्राम
* नींबू - 6 नींबू
* चीनी - 250 ग्राम
बनाने की विधि
1. गुलाब जल बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां निकाल कर एक बर्तन में रख लें।
2. अब इसमें नींबू को छीलकर रस अलग कर करें और छिलके को और पुदीने की पत्तियों को भी गुलाब की पंखुड़ी वाले बर्तन में डाल दें।
3. अब इसके बाद इसमें चीनी भी डाल दें।
4. मूसल का इस्तेमाल करते हुए गुलाब की पंखुड़ियों, पुदीने की पत्तियों, नींबू के छिलके और चीनी को अच्छी तरह से मसल लें।
5. जब अच्छे से मसल लें तो इसमें स्ट्रॉबेरी और नींबू के रस को भी इस मिश्रण में डालकर मिला लें।
6. अब एक छन्नी लेकर इस मिश्रण को अच्छी तरह छान लें।
7. बस आपक रोज सिरप तैयार है। इसे एक एयर टाइट कंटेनर में रखें। आप इसे एक महीने तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
गुलाब शरबत पीने के हेल्थ बेनिफिट्स
1. हाईड्रेशन
गर्मी के मौसम में गुलाब शरबत पीने से आप हाइड्रेटेड रहते हैं। यह पानी का एक अच्छा स्रोत है और डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद कर सकता है।
2. एंटीऑक्सीडेंट गुण
गुलाब की पंखुड़ियों में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
3. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
कुछ स्टडी में पाया गया है कि गुलाब की पंखुड़ियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हो सकते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने और सूजन की स्थिति के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।
4. मूड-बूस्टिंग
गुलाब की खुशबू मन पर शांत प्रभाव डालने के लिए जानी जाती है, और गुलाब का शरबत पीने से आपका मूड बेहतर बनाने और तनाव के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
5. पाचन को रखें दुरुस्त
गुलाब का शरबत आपके पाचन में सुधार करने और अपच, सूजन, कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











