Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
आपकी पार्टनर हमेशा रहती है इनसिक्योर, तो ऐसे जीतें उसका विश्वास
किसी भी रिश्ते की सफलता के लिए सिर्फ प्यार होना ही काफी नहीं है। बल्कि एक-दूसरे के प्रति विश्वास और रिलेशन में सिक्योरिटी होना भी उतना ही जरूरी है। हालांकि, कई बार यह देखने में आता है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उनके मन में एक इनसिक्योरिटी की भावना होती है। जिसके कारण वे हमेशा ही एक असुरक्षा की भावना के साथ जीते हैं। उनके भीतर का यह अहसास रिश्ते में भी कड़वाहट घोलता है। हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड भी अपने रिलेशन में इनसिक्योर फील करती हो। लेकिन अगर आप कुछ आसान टिप्स अपनाते हैं तो उसका इस रिश्ते में विश्वास कायम कर सकते हैं-
जानें कारण
रिलेशन में इनसिक्योरिटी होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड का अतीत में कोई बुरा एक्सपीरियंस रहा हो या फिर आपके द्वारा ही कोई गलती हो गई हो। ऐसे में लड़की के मन में हमेशा ही एक डर बना रहता है। इसलिए सबसे पहले उसके मन की इनसिक्योरिटी के कारण को जानने का प्रयास करें। जब आपको कारण के बारे में का पता होगा तो उसे ठीक करना भी अपेक्षाकृत काफी आसान होगा।

करें बात
कई बार बहुत सी समस्याओं का हल महज बातचीत से ही निकल जाता है। इसलिए, अगर आपकी पार्टनर रिलेशनशिप में इनसिक्योर फील करती है तो ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है कि आप शांति से बैठकर उससे बात करें। इस दौरान आप उसे सुनने का प्रयास करें और यह जानने की कोशिश करें कि वास्तव में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से उनके मन में यह भावना पैदा हो गई है।
बिताएं क्वालिटी टाइम
किसी भी रिश्ते को मजबूत करने के लिए जरूरी होता है कि दोनों पार्टनर उसमें अपना 100 प्रतिशत दें। अगर आपका पार्टनर इनसिक्योर फील कर रहा है तो यह एक संकेत है कि आपने अपना 100 प्रतिशत नहीं दिया है। ऐसे में पार्टनर का विश्वास जीतने के लिए आप उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें। इस दौरान आप बातों-बातों में उन्हें यह बताएं कि वह आपके लिए कितनी खास हैं और आप उनसे कितना प्यार करते हैं। इस तरह की बातें ना केवल रिलेशन को खुशनुमा बनाती हैं, बल्कि इससे लड़की के मन में एक सिक्योरिटी भी आती है।
शेयर करें अपनी बात
अधिकतर पुरूषों की यह आदत होती है कि वे अपनी बातें पार्टनर से शेयर नहीं करते हैं। ऐसे में लड़की को यह लगने लगता है कि उनका पार्टनर अब उनसे बातें छिपाने लगा है। वह अब उनसे पहले की तरह प्यार नहीं करता है। इस तरह की सोच के चलते लड़की अपने रिश्ते व भविष्य को लेकर इनसिक्योर हो जाती है। इसलिए, अगर संभव हो तो आप अपनी बातें उनके साथ शेयर करें। साथ ही, किसी भी विषय पर उनसे भी राय मांगें। यह आपके आपसी बॉन्ड को मजबूत बनाएगा।
जताएं अपना प्यार
अधिकतर पुरूष अपनी वर्क लाइफ में इतना बिजी हो जाते हैं कि वे पहले की तरह अपने पार्टनर को प्यार नहीं जताते हैं। कई तरह की टेंशन के कारण ऐसा होना आम है। लेकिन जब लगातार ऐसा होता है तो इससे लड़की को यह लगने लगता है कि उसका पार्टनर अब इस रिलेशन को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है। जिससे इनसिक्योरिटी की फीलिंग आती है। इसलिए, यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को समय-समय पर अपना प्यार जताएं। एक-दूसरे का हाथ पकड़ना या एक छोटी सी प्यार भरी किस आपके बीच के चार्म को ऐसे ही बनाए रखेगा।
दिखाएं अपना विश्वास
किसी का विश्वास जीतने के लिए जरूरी होता है कि आप उन्हें अपना विश्वास दें। जब भी आप अपने पार्टनर से कोई प्रॉमिस करें तो उसे जरूर निभाएं। ऐसा कोई भी काम ना करें, जो आपकी विश्वसनीयता से समझौता कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











