Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मुंह की बदबू को जड़ से खत्म करने के 5 आसान उपाय, हर सांस में होगी फ्रेशनेस
Bad Breath Home Remedies: मुंह से बदबू आना एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या है। कई बार यह शर्मिंदगी की वजह भी बन जाती है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे माउथ फ्रेशनर और स्प्रे का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर कुछ समय के लिए ही रहता है। अगर आप लंबे समय तक मुंह की दुर्गंध से राहत चाहते हैं, तो घरेलू उपाय सबसे बेहतर साबित हो सकते हैं।
यहां हम आपको ऐसे 5 आसान और असरदार टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप हर सांस में फ्रेशनेस महसूस कर सकते हैं।
1. हल्दी और नमक से करें ब्रश
अगर दांत पीले पड़ गए हैं या मुंह से बदबू आती है, तो हल्दी, नमक और सरसों के तेल का पेस्ट काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप अपने टूथपेस्ट में 1-2 चुटकी हल्दी, नमक और सरसों के तेल का मिश्रण मिलाएं और हल्के हाथ से ब्रश करें। हफ्ते में 2-3 बार सुबह और शाम ऐसा करने से बैक्टीरिया कम होते हैं और मुंह की दुर्गंध धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

2. गुनगुने पानी से कुल्ला करें
रोज सुबह उठते ही गुनगुने पानी से कुल्ला करना एक बेहद आसान लेकिन असरदार तरीका है। इससे दांतों के बीच जमी गंदगी और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं, जो बदबू की मुख्य वजह होते हैं। अगर आप नियमित रूप से यह आदत बना लें, तो कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा।
3. च्युइंग गम चबाएं
मुंह की बदबू से बचने के लिए शुगर-फ्री च्युइंग गम चबाना भी मददगार हो सकता है। च्युइंग गम चबाने से लार का स्राव बढ़ता है, जिससे मुंह सूखता नहीं और सांस में फ्रेशनेस बनी रहती है। खासकर बाहर जाते समय या खाने के बाद यह तरीका काफी कारगर होता है।
4. खूब पानी पीने की डालें आदत
कम पानी पीना भी मुंह की बदबू की एक बड़ी वजह हो सकता है। सर्दियों में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं, जिससे मुंह सूख जाता है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मुंह साफ रहता है और दुर्गंध की समस्या कम होती है।
5. ऑयल पुलिंग भी है कारगर उपाय
ऑयल पुलिंग एक पुराना आयुर्वेदिक तरीका है, जो मुंह की बदबू दूर करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल या तिल का तेल मुंह में 5 से 10 मिनट तक घुमाएं, फिर थूक दें और कुल्ला कर लें। इससे मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं और सांस ताजा बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











