Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मेनोपॉज के दौरान बढ़ सकती है मीठा खाने की चाह, इस तरह कंट्रोल करें ये क्रेविंग
अगर आपकी उम्र 45 साल से ज्यादा है और पिछले कुछ समय से आपको छोटे बच्चों को पसंद आने वाली चीजें यानि चॉकलेट या चिप्स खाने का मन करता है। तो अपनी इन इच्छाओं को सामान्य ना समझें।
दरअसल ये सभी संकेत मेनोपॉज के है और खाने की जो ये अजीबोगरीब क्रेविंग हार्मोन अनबैलेंस की वजह से हो सकती है। जिसके कारण वजन कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। तो आइए जानते है मेनोपॉज में फूड क्रेविंग की इस समस्या का मुख्य कारण क्या है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में फूड क्रेविंग होने का क्या कारण है?
मैनोपॉज ट्रांजिटिशन हार्मोन के कारण होने वाली स्थिति है। पेरिमनोपॉज़ल पीरियड के दौरान, आपके हार्मोन में उतार-चढ़ाव हो सकता है और आपको भूख लग सकती है। दरअसल एक रिसर्च में ये बात सामने आई कि आपके दिमाग में पीरियडस को कंट्रोल करने वाले मुख्य हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के लिए रिसेप्टर्स होते हैं।
एस्ट्रोजन का हाई लेवल भूख को कम करने में मदद करता है, जिससे आप खाने के बाद पूर्ण और संतुष्ट महसूस करते हैं। जबकि, दूसरी ओर मेनोपॉज के दौरान, एस्ट्रोजन कम हो जाता है जिससे आपकी भूख बढ़ जाती है। इसके अलावा, ये आपके दिमाग में लेप्टिन और सेरोटोनिन बैलेंस को भी प्रभावित करता है, जिससे खाने की लालसा और भूख बढ़ती है।
मेनोपॉज के दौरान कॉमन फूड क्रेविंग
मेनोपॉज के सबसे प्रमुख लक्षणों में से एक सुस्ती है। जब आप थकान महसूस करते हैं, तो आपकी बॉडी एनर्जी के लिए खाने की तलाश करती है और एनर्जी सोर्सेज के रूप में शुगर और कार्बोहाइड्रेट का उपयोग करती है। दरअसल, एस्ट्रोजेन का लेवल यहां एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
एस्ट्रोजन का एस्ट्राडियोल रूप मेटाबॉलिज्म और बॉडी वेट को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाने की क्रेविंग से जुड़ा होता है और प्रोजेस्टेरोन मीठी चीजों के सेवन से जुड़ा होता है। इसलिए, एस्ट्रोजन का गिरना और प्रोजेस्टेरोन का तुलनात्मक बढ़ना आपमें मिठाई और मीठे स्नैक्स खाने की क्रेविंग बढ़ा सकता है।
इस क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए क्या करें ?
- खाने की इस क्रेविंग को लेकर किसी तरह का स्ट्रेस ना लें। इससे समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए, मेडिटेशन को अपने डेली शेडयूल में शामिल करें।
- पर्याप्त नींद लें, क्यूंकि नींद की कमी के कारण भी अनवांटेड क्रेविंग हो सकती है।
- खाने का रेगुलर पैटर्न फॉलो करें, इससे आपको ट्रेक पर बने रहने में मदद मिलेगी।
- खाने में फाइबर वाली चीजें जैसे दाल, पत्तेदार साग, अजवाइन और दलिया शामिल करें।
- अपनी डाइट में प्रोटीन और डेयरी प्रोडक्टस आवश्यक रूप से शामिल करें।
- जितना हो सकें बॉडी को हाइड्रेट रखें। जिसके लिए भरपूर पानी पीए। दरअसल, हाइड्रेटेड रहने से खाने की लालसा को कम करने में मदद मिल सकती है।
- अनहेल्दी स्नैक्स खाने के बजाय हेल्दी स्नैक्स खाए, इससे बॉडी को अंदरूनी मजबूत मिलेगी।
- च्यूइंग गम खाए, इससे आपको भूख का एहसास कम होगा।
- अगर आपमें विटामिन और मिनरल्स की कमी है तो इस संबंध में डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











