Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Black Pepper Adulteration: काली मिर्च के नाम पर पपीते के बीज तो नहीं खा रहें आप, ऐसे करें असली-नकली में फर्क
Black Pepper Adulteration : सर्दियों में काली मिर्च का इस्तेमाल चाय बनाने से लेकर सूप बनाने तक में किया जाता है। काली मिर्च को 'मसालों का राजा' कहा जाता है। काली मिर्च में कई सारे औषधीय गुण होते हैं जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होते है। खाना बनाने के शौकीन लोग मार्केट से काली मिर्च के पाउडर लेने के बजाय साबुत काली मिर्च लेना ज्यादा पसंद करते हैं।
आपको सुनकर हैरत होगी कि बाजार में मिलने वाली बाकी के नकली मसालों की तरह नकली काली मिर्च भी बिकने लगी है। अब आप सोच रहे होंगे कि काली मिर्च में किस तरह मिलावट हो सकती है, तो आपको बता दें कि आजकल साबुत काली मिर्च में पपीते के बीज मिलाकर बेचा जा रहा है। नकली और असली काली मिर्च में फर्क कर पाना बहुत ही मुश्किल काम है क्योंकि ये दिखने में काफी हद तक एक जैसे दिखते हैं।

आज हम इस आर्टिकल में आपको असली और नकली काली मिर्च के बीच अंतर करने के टिप्स देंगे जिससे आप आसानी से पहचान कर सकें।
ऐसे करें असली-नकली काली मिर्च की पहचान
आजकल काली मिर्च में बेरीज मिला दी जा रही है। जिसे पहचानने के लिए FSSAI ने एक आसान तरीका निकाला है। काली मिर्च में पपीता के बीज मिला दिए जाते हैं।
टेस्ट करने का तरीका नम्बर 1
अगर चेक करना है तो सबसे पहले काली मिर्च को टेबल पर रखें फिर उसे उंगली से दबाएं जो काली मिर्च टूट जाएगा वह नकली है। लेकिन असली काली मिर्च नहीं टूटेगी। असली काली मिर्च आसानी से नहीं टूटती है। उसे तोड़ने के लिए आपको काफी ज्यादा मेहनत करना पड़ेगा।
टेस्ट करने का तरीका नम्बर 2
इसके अलावा काली मिर्च असली है या नकली उसे चेक करने के लिए सबसे पहले पानी में डालें नकली वाली पानी के ऊपर तैरने में लगेगा और असली वाला पानी के अंदर बैठ जाएगा।
टेस्ट करने का तरीका नम्बर 3
काली मिर्च दिखने में भूरे रंग की होती है। इसकी सतह सिकुड़न भरी होती है। इसकी गंध एक विशेष प्रकार की होती है और टेस्ट भी कुछ कसैला होता है। पपीते के बीज की सतह सिकुड़न भरी, मुलायम और आकार में अंडाकार होती है। यह हरापन रंग लिए भूरे या काले भूरे रंग के होते हैं। इसका टेस्ट काफी खराब होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











