Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
किडनी ही नहीं शरीर के इन अंगों में भी बन जाती है 'पथरी', बचने के लिए करें ये काम
How Do Stones Occur In Different Parts : जब भी बात पथरी की होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम आता है किडनी स्टोन का लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ किडनी ही नहीं है, जहां किडनी स्टोन बनता है बल्कि शरीर के कई ऐसे अंग हैं। जहां पर स्टोन की समस्या बन सकती है, लेकिन हमसे कई लोग इस बारे में नहीं जानते हैं।
आइए जानते हैं कि शरीर के वो कौन-कौन से अंग हैं जहां पथरी की समस्या पैदा हो सकती है और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या कर सकते हैं?

1. पित्त पथरी (Gallstone)
किडनी के अलावा गॉलब्लैडर में भी पथरी की समस्या देखी जाती है। पित्त पथरी के कारण पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द होने लगता है।
2. मूत्राशय की पथरी (Bladder Stone)
मूत्राशय की पथरी में स्टोन क्रिस्टलाइज्ड मिनरल्स होते हैं, जो यूरिनरी ब्लैडर यानी मूत्राशय में बनते हैं। इस पथरी में पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होने लगता है और बार-बार टॉयलेट और पेशाब में ब्लड निकलने जैसी समस्याएं देखने को मिलती है।
3. प्रोस्टेट स्टोन (Prostate Stone)
प्रोस्टेट ग्लैंड में भी पथरी की समस्या हो सकती है। यह पथरी पुरूषों में देखने में मिलती है। आमतौर पर इसके लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते है। इसकी वजह से प्रोस्टेट ग्रंथि में दिक्कतें आने लगती है।
4. टॉन्सिल स्टोन (Tonsil Stone)
गले के पास टॉन्सिल में होने वाले स्टोन को टॉन्सिलोलिथ या टॉन्सिल स्टोन कहा जाता है। ये पथरी टॉन्सिल की संकरी दरारों में बनते हैं।
5. लार ग्रंथि की पथरी (Salivary Gland Stone)
लार ग्रंथियों में भी स्टोन बन जाते है खासतौर से उन नलिकाओं में, जो सलाइवा यानी लार को मुंह तक ले जाने का काम करती हैं।
6. मूत्रवाहिनी की पथरी (Ureteral Stone)
मूत्रवाहिनी में भी पथरी बन सकती है। पथरी किडनी को ब्लैडर से जोड़ने वाली ट्यूब्स में बनती है। मूत्रवाहिनी में पथरी बनने की वजह से पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है और कई बार पेशाब में ब्लड भी देखने को मिलता है।
स्टोन से बचने के लिए क्या करें?
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
- कैल्शियम का ज्यादा सेवन करने से भी बचें, क्योंकि ये कैल्शियम शरीर में ज्यादा जमा होने से स्टोन बनने का कारण बन सकता है।
- मीठी और प्रोसेस्ड चीजें खाने से भी पथरी की समस्या पैदा हो सकती है।
- साइट्रेट से भरपूर फल-सब्जियों का सेवन करें, जैसे- संतरा, नीबू आदि, ये पथरी नहीं बनने देते है।
- एल्कोहल कम से कम पिएं। शराब का सेवन करने से बचें।
- वजन को कंट्रोल में रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











