Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
DIY Mosquito Repellent: घर में मच्छरों के आतंक से हो गए हैं परेशान, इन 3 होममेड नीम स्प्रे से पाएं छुटकारा
बैक्टीरिया और वायरस के अलावा मच्छर के कारण फैलने वाली बीमारियां भी लगातार बढ़ रही हैं। लोग मच्छरों से अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। घर के अंदर भी मच्छर लगने से लोगों में कई तरह की बीमारियां फैल रही है। जिसे रोकने के लिए आप मोर्टिन, ओल आउट जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इन चीजों से थोड़े समय के लिए आपको मच्छर से तो छुटकारा मिल जाता है, मगर सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है।
लेकिन क्या आपको पता है आप घर पर ही अपना नेचुरल मच्छर मारने का स्प्रे तैयार कर सकते हैं। ऐसी कई चीजे हैं जिनकी महक से ही मच्छर और कीड़े घर के अंदर से भाग सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नीम की पत्तियों से मच्छर भगाने का स्प्रे बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बाद आप अपने घर से मच्छरों का सफाया कर सकते हैं।

मच्छर भगाने के लिए नेचुरल होममेड स्प्रे
1. नीम की पत्ती और लहसुन का स्प्रे:
* नीम के पत्ते - 10
* लहसुन की कलियां - 10
* पानी - 2 कप
नीम की पत्तियों और लहसुन की कलियों को थोड़ा सा पानी लेकर मिक्सर में बारीक पीस लें। अब इस मिश्रण को छलनी की मदद से छान लें। तरल को एक स्प्रे बोतल में डालें और इसे अपने घर के चारों ओर स्प्रे करें आप चाहे तो इससे अपने स्किन पर भी स्प्रे कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
2. नीम की पत्ती और नींबू का स्प्रे:
* नीम के पत्ते - 10
* नींबू का रस - 3 चम्मच
* पानी - 2 कप
नीम की पत्ती और नींंबू के रस का स्प्रे तैयार करने के लिए दोनों सामग्री को थोड़े से पानी के साथ मिक्स करके ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को बारीक छलनी से छान कर लिक्विड पॉर्शन अलग कर लें। आपका स्प्रे तैयार है, इसे किसी साफ स्प्रे बोतल में डालकर अपने घर में या स्किन पर स्प्रे करें।
नीम की पत्ती और पुदीने का स्प्रे:
* नीम के पत्ते - 10
* पुदीने के पत्ते - 10 से 15
* पानी - 2 कप
नीम की पत्तियों और पुदीने की पत्तियों को पानी में डालकर मिक्सर जार में ब्लेंड कर लें। इसके बाद छलनी की मदद से उसे छानकर अलग कर लें और स्प्रे बोतल में डालकर रख लें। अब जब मच्छरों के घर में आने का समय हो तो बस अपने घर में छिड़क लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











