Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दूध पिलाते हुए कटे-फटे निप्पल से निकलता है खून, तुरंत करें इन देसी उपायों से इलाज
Home Remedies To Treat Cracked Bleeding Nipples: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान आपको स्तनों में थोड़ा दर्द महसूस होना सामान्य है। कई बार लगातार ब्रेस्टफीडिंग कराने की वजह से महिलाओं के निप्पल में दरार आ जाती है। नतीजन उनमें से खून निकलने लगता है। कई बार इसकी वजह से चुभने वाला और कई बार सनसनाहट पैदा करने वाला दर्द होने लगता है।
कुछ को मामूली दबाव और कुछ को तेज दर्द महसूस हो सकता है। किन्तु कई बार दूध पिलाते हुए क्रेक निप्पल से खून निकलने की वजह से कई माताएं शिशु को दूध पिलाना बंद कर देती हैं। हालांकि कुछ देसी नुस्खों से इस समस्या का समाधान निकाल जा सकता है और इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।

टी ट्री ऑयल और जैतून का तेल
गुनगुने पानी में एक बूंद टी ट्री ऑयल और एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन बॉल में भिगोकर अपने निपल्स पर लगाएं। इसे प्राकृतिक रूप से सूखने दें, और फिर पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें। यह आपके निप्पल के दर्द को दूर करने में मदद करेगा।
एप्पल साइडर विनेगर
एक कप पानी में एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। अपने बच्चे को स्तनपान कराने के बाद, इस घोल में रुई को डुबोएं और निप्पल के चारों तरफ लगा लें। यह घोल निप्पल में से बैक्टीरिया का खात्मा कर देगा। इसके बाद नारियल तेल लें और इसे अपने निप्पल्स पर लगा लें, इससे आपके निप्पल में नमी बनी रहेगी तो क्रेक आएगी न ही ड्राय होंगे।
एलोवेरा
एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसके अंदर का जेल निकाल लें। इसे अपने निपल्स पर धीरे से लगाएं।
टी बैग्स
टी बैग्स को कुछ देर के लिए गर्म पानी में भिगो दें। उसके बाद उन्हें पानी से बाहर निकालें और निचोड़ें और उन्हें अपने निपल्स पर रखें। अपने बच्चे को दूध पिलाने से पहले अपने निपल्स को धोना न भूलें।
ब्रेस्ट मिल्क निप्पल्स में लगाएं
स्तन का दूध अपने आप में निप्पल के दरार के लिए सबसे अच्छा उपाय हो सकता है। स्तन के दूध में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और यह सूखे, या फटे निपल्स को ठीक करने में मदद कर सकता है। अपने बच्चे को दिन में लगभग 4 से 5 बार दूध पिलाने के बाद अपने निपल्स पर थोड़ा सा ब्रेस्टमिल्क लगाए आपको फर्क दिखने लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











