Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
हीटवेव और गर्मी के वजह से हो गए शरीर में दाने, ऐसे करें उपचार
भीषण गर्मी के कारण बच्चों से लेकर बड़े सभी घमौरियों की समस्या से परेशान हो गए हैं। घमौरी एक तरह का स्किन इंफेक्शन है जो स्किन के अंदर पसीनों के फंस जाने के कारण होता है।
वैसे तो घमौरियां अपने आप ही धीरे-धीरे ठीक हो जाती हैं लेकिन कई बार घमौरियों के कारण स्किन पर इतनी खुजली और जलन होने लगता है। जिसे सह पाना आपके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप स्किन पर आइस रगड़ने लगते हैं ताकि घमौरियों से छुटकारा मिल सके। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आपको जल्दी ही इन घमौरियों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

घमौरियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
1. नींबू का रस
घमौरियों पर नींबू का रस को लगाने से आपको राहत मिल सकता है। नींबू के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, ऐसे में इसके इस्तेमाल से घमौरियों के कारण होने वाली जलन और खुजली कम हो सकती है।
2. एलोवेरा
एलोवेरा जेल को घमौरियों पर लगाने से खुजली औऱ जलन से राहत मिल सकती है। एलोवेरा में एंटीइन्फ्लेमेटरी और कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन की खुजली और सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं।
3. सेब का सिरका
सेब के सिरके में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं। सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर घमौरियों पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए स्किन को हवा लगने दें और फिर साफ पानी से स्किन साफ कर लें।
4. तुलसी के पत्ती
तुलसी की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने घमौरियों पर अच्छी तरह लगा लें। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जो स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
5. शीशम की पत्ती
शीशम की पत्तियां भी आपको घमौरियों की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। बस आपको इसे पीसकर पेस्ट बनाना है और घमोरियों पर लगाना है। शिशम में शांतिदायक गुण होते हैं जो घमौरियों के कारण होने वाली खुजली और जलन को कम करने में मदद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











