Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Holi 2025: पीरियड ना बिगाड़ दें होली का मजा? कंफर्टबेल रहने के लिए इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान
How to play Holi during periods : रंगों का त्योहार होली हर किसी के लिए खास होता है। रंग-गुलाल में भीगकर अपनों के साथ खुशियां मनाने का मजा ही अलग होता है। लेकिन अगर होली के दौरान किसी लड़की को पीरियड्स हो जाए, तो यह उसके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कई महिलाएं इस दौरान होली खेलने से बचती हैं, तो कुछ इसे एंजॉय करना चाहती हैं, लेकिन असहज महसूस करती हैं। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।
यदि आप पीरियड्स में भी होली खेलना चाहती हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखकर इसे बिना किसी चिंता के मना सकती हैं। आइए जानते हैं उन खास टिप्स के बारे में।

पीरियड्स में होली खेलना सुरक्षित है या नहीं?
पीरियड्स के दौरान होली खेलना पूरी तरह से सुरक्षित हो सकता है, बशर्ते आप सही सावधानियां बरतें। हालांकि, केमिकल युक्त रंगों और गीलेपन की वजह से संक्रमण या जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप बिना किसी परेशानी के होली खेल सकती हैं।
पीरियड्स में होली खेलने के लिए खास टिप्स
1. टैम्पोन का इस्तेमाल करें
पीरियड्स में होली खेलने के लिए टैम्पोन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह आपको ज्यादा सुरक्षा और आराम देता है, खासकर जब आप पानी वाली होली खेल रही हों। पैड की तुलना में टैम्पोन ज्यादा सूखा और सुविधाजनक होता है, जिससे लीक होने की चिंता कम हो जाती है।
2. मेंस्ट्रुअल कप भी हो सकता है एक अच्छा विकल्प
अगर आप टैम्पोन के साथ सहज नहीं हैं, तो मेंस्ट्रुअल कप भी एक अच्छा विकल्प है। यह अधिक समय तक सुरक्षा देता है और रिसाव की संभावना को कम करता है।
3. ऑर्गेनिक पैड्स अपनाएं
अगर आप सैनिटरी पैड्स ही इस्तेमाल करती हैं, तो ऑर्गेनिक पैड्स का चुनाव करें। ये पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और इनमें केमिकल्स कम होते हैं, जिससे स्किन एलर्जी और जलन की संभावना कम हो जाती है।
4. सूती और गहरे रंग के कपड़े पहनें
होली पर कॉटन यानी सूती कपड़े पहनें, क्योंकि ये आरामदायक होते हैं और जल्दी सूख जाते हैं। सिंथेटिक कपड़े गीले होने के बाद शरीर से चिपक सकते हैं, जिससे इंफेक्शन या जलन हो सकती है। साथ ही, सफेद या हल्के रंग के कपड़ों की बजाय गहरे रंग के कपड़े पहनें ताकि दाग दिखने की चिंता न रहे।
5. हर्बल गुलाल का करें इस्तेमाल
पीरियड्स के दौरान केमिकल युक्त रंगों से बचना बहुत जरूरी है। इनमें मौजूद हानिकारक तत्व स्किन एलर्जी और इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इसके बजाय हर्बल गुलाल या फूलों से बनी होली खेलें, जो त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं।
6. पानी वाली होली से बचें
गीले कपड़े ज्यादा देर तक पहने रहने से वजाइनल इंफेक्शन की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए होली खेलते समय पानी से बचने की कोशिश करें और यदि गीले हो जाएं, तो तुरंत कपड़े बदल लें।
7. हाइड्रेटेड रहें
खूब सारा पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और ब्लोटिंग की समस्या न हो। पानी पीने से आपकी ऊर्जा बनी रहेगी और आप थकान महसूस नहीं करेंगी।
8. होली के बाद साफ-सफाई का रखें ध्यान
रंग खेलने के बाद तुरंत नहाएं और अपने शरीर को अच्छे से साफ करें। हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें ताकि स्किन को कोई नुकसान न हो। इसके अलावा, साफ और सूखे कपड़े पहनें।
9. मीठी चीजों से बचें
होली के दौरान मीठे पकवानों का खूब आनंद लिया जाता है, लेकिन पीरियड्स के दौरान अधिक मीठा खाना ब्लोटिंग और क्रैम्प्स बढ़ा सकता है। इसलिए मीठी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें।
कुछ और जरूरी बातें
- गीले कपड़ों में ज्यादा देर तक न रहें।
- ऐसे खाद्य पदार्थ न खाएं, जो ब्लोटिंग को बढ़ा सकते हैं।
- थकावट से बचें और खुद को ज्यादा स्ट्रेस न दें।
- अगर आपको किसी भी तरह की असुविधा महसूस हो, तो आराम करें और अधिक भाग-दौड़ न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











