Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Breast Cancer Survival Rate: हिना खान को हुआ स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर, इस स्टेज में बचने की कितनी संभावना?
Hina Khan diagnosed with breast cancer : टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को लेकर एक दुखभरी खबर सामने आई है। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वो कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। एक्ट्रेस ने खुद ये न्यूज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में हर आठ में से एक महिला को ब्रेस्ट कैंसर की समस्या है।
ब्रेस्ट कैंसर के 4 स्टेज होती है। सही समय पर इस खतरनाक बीमारी का इलाज न मिलने की वजह से जान चली जाती है। ब्रेस्ट कैंसर के 4 स्टेज होती है। हिना खान इस वक्त स्टेज 3 से जूझ रही है।
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों का इलाज आसान है और इस स्टेज में क्या मरीजों की जान बचाई जा सकती है? आइए जानते हैं कि इन तमाम सवालों के साथ इस बीमारी के लक्षण और इलाज-

एक होती है स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर
ब्रेस्ट कैंसर के 4 स्टेज होते हैं। इसमें स्टेज 3 को खतरनाक माना जाता है। स्टेज 3 में कैंसर की कोशिकाएं हड्डियों के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगो तक पहुंच जाती हैं। यह कोशिकाएं बाहों के नीचे लिम्फ नोड्स और कॉलर बोन के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका होता है। इस स्टेज में इलाज में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्टेज में ब्रेस्ट में मरीज के 5 सेंटीमीटर से अधिक आकार की गांठ बन जाती है।
क्या स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज संभव है?
ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 का इलाज संभव है। इसमें कैंसर की गांठ 5 सेंटीमीटर से बड़ी होती है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) के मुताबिक, पिछले पांच सालों में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की सर्वाइवल रेट में लगभग 86% सुधार देखा गया है, हालांकि पुरुषों में यह दर महिलाओं की तुलना में थोड़ी कम यानी 84% है।
इन कारकों पर निर्भर करता है सवाईवल
अमेरिकन कैंसर सोसायटी ट्रस्ट के मुताबिक पिछले पांच सालों की तुलना में एडवांस टेक्नोलॉजी ट्रीटमेंट ने कैंसर के इलाज को आसान बना दिया है। ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 में मरीज के ठीक होने संभावना कुछ कारकों पर निर्भर करती है, जैसे-
- उम्र
- मरीज की सेहत
- इलात के प्रति प्रतिक्रिया
- ट्यूमर का आकार
इस बारे में डॉक्टर आपको बेहतर तरीके से बता पाएगा कि इलाज के दौरान ये सारी चीजें क्यों महत्वपूर्ण होती है।
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
- स्तन में गांठ होना
- स्तन में जलन और लाल चक्कते पड़ना
- स्तन में सूजन और तेज दर्द
- स्तन की बनावट में बदलाव दिखना
इलाज
स्टेज 3 के मरीजों को कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, हॉर्मोन थेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी देकर इलाज किया जाता है।
आपके लक्षणों को ध्यान रखकर डॉक्टर कॉम्बिनेशन थेरेपी भी दे सकते है या दो से तीन थेरेपी भी दे सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











