Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सर्दियों में संतरा खा सकते हैं या नहीं? जानें सही समय और खाने का तरीका
सर्दियों में लोग अक्सर संतरा खाने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि ठंड के मौसम में इन्हें खाना भी चाहिए या नहीं। संतरा के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। संतरा सर्दियों के मौसम में आने वाला ठंडी तासीर का फल है। इस वजह से भी लोग इसे खाने से कतराते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि संतरे में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, इसके अलावा यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करके आपको ठंड में कई बीमारियों से बचाता है। सर्दी के मौसम में संतुलित मात्रा में संतरे का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इसका सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम और कफ आदि की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। सर्दियों में संतरा खाने से आपके हड्डियों को बहुत फायदा मिलता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

संतरा खाने के फायदे
इम्यूनिटी को करें बूस्ट
बिना किसी शक के हम सभी को संतरा खाने के इस लाभ के बारे में पता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है। संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। जो इसे आपकी प्रतिरोधक क्षमता के लिए बेस्ट बनाता है।
यूरिक एसिड करे कम
संतरा शरीर से यूरिक एसिड को कम करने में मददगार होता है। गठिया के मरीजों को संतरा खाने से आराम मिल सकता है।
दिल के लिए अच्छा है संतरा
आपकी दिल कर सेहत के लिए संतरा खाना फायदेमंद हो सकता है। संतरा में पाए जाने वाले गुण दिल संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
संतरे में मौजूद विटामिन सी आपके इम्यून पावर को बढ़ाने के साथ ही आपको मौसमी संक्रमणों जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी और कफ जैसी परेशानियों से बचा सकता है।
संतरा खाने का सही समय
सर्दियों के दिनों में धूप में बैठकर संतरा खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे आप विटामिन डी और सी एक साथ ले सकते हैं, जो आपकी सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाता है।
संतरा कब खाएं
अगर संतरा खाने का आपका मकसद ये है कि आपका पाचन बेहतर हो तो आपके लिए संतरा खाने का सही समय है खाना खाने के एक घंटे पहले। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा।
किन लोगों को संतरा नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगों को किडनी और लिवर की बीमारी है उन्हें संतरा नहीं खाना चाहिए क्योंकि संतरे में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। साइट्रस एलर्जी वाले लोगों को हर रोज संतरा खाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











