Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
केरल में हेपेटाइटिस A से हुई 12 मौत, सरकार ने किया अलर्ट जारी, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
Hepatitis A outbreak in Kerala: केरल में हेपेटाइटिस A के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इस बीमारी के कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, और करीब 2,000 से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। मलप्पुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और त्रिशूर जैसे इलाकों में इसके सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
हेपेटाइटिस A एक गंभीर वायरल संक्रमण है जो लिवर को प्रभावित करता है, जिससे पीलिया, पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह बीमारी खाने-पीने के संक्रमित पानी या भोजन से फैलती है। इसलिए, स्वच्छता बनाए रखना और टीका लगवाना इस संक्रमण से बचने के प्रमुख उपाय हैं।

हेपेटाइटिस A क्या है?
हेपेटाइटिस A एक वायरल संक्रमण है जो दूषित पानी पीने और खराब खाने से फैलता है। अधिकांश मामलों में मरीज ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ गंभीर हो सकते हैं, जिससे लिवर इंफेक्शन हो सकता है। इसके कारण पीलिया हो सकता है, और यदि इलाज समय पर न मिले, तो लिवर खराब हो सकता है, जिससे लिवर फेलियर और ट्रांसप्लांट की आवश्यकता हो सकती है। इलाज न होने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।
लक्षण
पीलिया (Yellowing of the skin and eyes) - त्वचा और आंखों का पीला होना।
भूख न लगना - भूख में कमी और कमजोरी महसूस होना।
अस्वस्थ महसूस होना - जी मिचलाना, उल्टी आना।
पेट में दर्द - पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और सूजन।
सर्दी-खांसी और बुखार - हल्का बुखार और सर्दी-खांसी हो सकती है।
गहरे रंग का मूत्र - मूत्र का रंग गहरा हो सकता है।
दस्त - दस्त या मल में बदलाव आ सकता है।
कैसे फैलता है हेपेटाइटिस A
हेपेटाइटिस A एक संक्रामक बीमारी है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है। यह मुख्य रूप से दूषित पानी, खराब खाने, और संक्रमित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से फैलता है। इसके अलावा, संक्रमित ब्लड चढ़ाने और हेपेटाइटिस से पीड़ित महिला से बच्चे को यह बीमारी हो सकती है। अधिक शराब पीने वाले या लिवर फैटी के शिकार लोग इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, क्योंकि उनका लिवर पहले से कमजोर होता है।
बचाव के उपाय
- हाथ धोने की आदत डालें, खासकर खाने से पहले और शौचालय जाने के बाद।
- हमेशा साफ और शुद्ध पानी का सेवन करें। उबला हुआ या फिल्टर्ड पानी पीने की सलाह दी जाती है।
- कच्चे फल और सब्जियों को अच्छे से धोएं और बिना पके खाने से बचें।
- हेपेटाइटिस A का वैक्सीनेशन उपलब्ध है, जो संक्रमण से बचने में मदद करता है।
- अगर किसी को हेपेटाइटिस A का संदेह है, तो उनसे संपर्क से बचें।
- सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का ध्यान रखें और खुले में शौच से बचें।
- अगर किसी को हेपेटाइटिस A के लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उचित इलाज करवाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











