Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Delhi Wether Alert! दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, बस इन बातों का रखें ध्यान
IMD weather warning : दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक राजधानी और आस-पास के इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। यह बदलाव जहां तापमान में गिरावट ला सकता है, वहीं लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिल सकती है।
रविवार, 28 अप्रैल को भी राजधानी में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक बारिश और धूप के बीच लुकाछिपी का सिलसिला जारी रहेगा। खासतौर पर गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में भी यही स्थिति बनी रहेगी।

तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। यह परिवर्तन वातावरण में नमी लाएगा और गर्मी से थोड़ी राहत देगा।
30 अप्रैल और 1 मई के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 अप्रैल और 1 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों दिनों दिल्ली और एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। हालांकि, इन दिनों बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
2 मई को मिलेगी राहत
2 मई को मौसम में और अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दिन तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इन हवाओं और वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से तेज हवाओं और तूफान के समय खुले क्षेत्रों में पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा मौसम अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है। इस मौसमीय बदलाव से न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि हवा की गुणवत्ता और नमी में भी सुधार होने की संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











