Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
इजराइली AI डिवाइस की मदद से वक्त से पहले हार्ट फेलियोर का लग सकेगा अंदाजा
इज़राइल में शोधकर्ता एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्निक लेकर आए हैं,जो ईसीजी टेस्ट का एनालाइज करने और एक्युरेसी के साथ कार्डियक फेलियोर की प्रेडिक्शन करने में सक्षम है।
हार्ट की बीमारी से मौत होना दुनिया भर में एक प्रमुख कारण है। WHO के अनुसार, हर साल लगभग 17.9 मिलियन लोगों की मौत CVD से होती है। अब, एक इज़राइली एआई डिवाइस जीवन बचाने में मदद कर सकता है। ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस वास्तव में होने से हफ्तों पहले उच्च सटीकता के साथ दिल की विफलता की भविष्यवाणी कर सकता है। नई टेक्नोलॉजी, विशेष रूप से मायोसिटिस या मांसपेशियों की सूजन वाले रोगियों पर फोकस्ड है। ये कंडीशन दिल की विफलता के जोखिम को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। डिवाइस दिल की विफलता की भविष्यवाणी करने के लिए ईसीजी टेस्ट का विश्लेषण करने के लिए है।

इज़राइली AI डिवाइस
टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्नोलॉजी का यूज आज के वक्त में उन रोगियों के लिए किया जा रहा है जो मायोसिटिस से पीड़ित हैं। मायोसिटिस, एक ऐसी कंडीशन है जो हार्ट फेल्योरके जोखिम को काफी बढ़ा देती है। इज़राइली AI डिवाइस 80% सटीकता के साथ हार्ट फेल्योर का अनुमान लगा सकता है।
साल 2000 और 2020 के बीच मायोसिटिस से पीड़ित 89 रोगियों के ईसीजी स्कैन और मेडिकल रिकॉर्ड से डेटा फीड करके AI एआई मॉडल को अपडेट किया गया था। इस रिपोर्ट में ये दावा भी किया जा रहा है कि एआई ईसीजी में कॉम्पेल्स पैटर्न को समझ सकता है और समय से पहले ही हार्ट संबंधित फेलियर का अनुमान लगा सकता है।

ये पहला एआई जो हार्ट रोगियों के लिए तैयार किया गया
रामबाम हेल्थकेयर कैंपस के डॉक्टर शाहर शैली, जो इस रिसर्च के हेड हैं, ने टाइम्स ऑफ इज़राइल को बताया कि ये पहला एआई था जो सिर्फ पेशेंट के लिए तैयार किया गया। शैली ने कहा कि "हम एआई मॉडल के मीडियम से ECG टेस्ट कर रहे हैं, जो उन डीटेल्स को देखता है जो डॉक्टर सामान्य तरीके से नहीं पहचान पाते हैं। ये देखते हुए कि ये कार्डियक डिसफंक्शन हैं जिसकी वजह से अक्सर लोग मर जाते हैं, लोगों की जान बचाई जा सकती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश हुई रिसर्च
डॉक्टर शाहर शैली की रिसर्च नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश हुआ है। जिसमें बताया गया कि एल्गोरिथम ने 80 फीसदी हार्ट फेल्योर के मामलों की सफलतापूर्वक प्रेडिक्शन की थी। ये अध्ययन मायोसिटिस रोगियों के एक नमूने पर उनके ECG टेस्ट पर एल्गोरिथम चलाकर किया गया था। रिजल्ट्स की तुलना इसके प्रेडिक्शन से की गई थी कि उनके मेडिकल रिकॉर्ड के साथ हार्ट फेल्योर का खतरा किसे था। तब यह देखा गया कि वास्तव में हार्ट रेट रुकने से कौन इफेक्ट कर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications











