Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सर्दियों में दिल के दौरे का खतरा ज्यादा
आईएएनएस| सर्दियों में अमूमन लोग शराब को शरीर गर्म करने के लिए सबसे मुफीद मानते हैं। लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञ इससे बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि सर्दियों में सर्दी-जुकाम होने के अलावा दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि 30 या इससे अधिक आयु के व्यक्तियों, जिन्हें पहले से दिल का दौरा पड़ने का खतरा हो, में हर दूसरे व्यक्ति को सर्दियों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बना रहता है।
MUST READ: दिल के दौरे को रोकने के 30 तरीके
विशेषज्ञों के सुझाव के अनुसार, सीने में लगातार परेशानी बने रहने, ज्यादा पसीना आने, गर्दन, भुजाओं, जबड़ों एवं कंधों में दर्द रहने या सांस के जल्द-जल्द आने के प्रति लापरवाही न बरतें। सर्दियों में दिल का दौरा पड़ने के ये कुछ सामान्य लक्षण हैं।

मैक्स अस्पताल में कार्डिएक इलेक्ट्रोफीजियोलॉजी प्रयोगशाला एवं ऐरिथमिया सर्विसेज की सहायक निदेशक एवं अध्यक्ष वनीता अरोड़ा ने बताया, "सर्दियों को सभी जुकाम और फ्लू होने वाले मौसम के रूप में जानते हैं। लेकिन अधिकांश लोग इस बात से अनभिज्ञ हैं कि इस मौसम में दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।" उन्होंने बताया कि सर्दियों में रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिस कारण हृदय को रक्त प्रवाह जारी रखने के लिए अधिक कार्य करना पड़ता है।
वनीता ने आईएएनएस से कहा, "इससे दिल पर अधिक जोर पड़ता है, जिसके कारण दिला का दौरा पड़ सकता है। उन लोगों के लिए यह और भी अधिक जोखिम वाला होता है, जिन्हें दिल का दौरा पड़ने का कभी आभास नहीं हुआ होता।"
उन्होंने बताया कि सर्दियों में 30 से अधिक आयु के व्यक्ति को अतिरिक्त कार्य करने एवं खुद को थकाने से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि खूब सर्दियां पड़ने पर लोगों को, खासकर मधुमेह से पीड़ित लोगों को, सुबह की सैर पर निकलने से बचना चाहिए, तथा दोपहर में जब थोड़ा सूरज निकल आए तब टहलने जाना चाहिए।
वनीता ने बताया कि सर्दियों में अत्यधिक शराब पीने से रक्त वाहिनियों में अनियमित संकुचन हो सकता है, जो दिल की धड़कन के अनियमित होने की सबसे सामान्य वजह है, जिसे एरिथमिया कहते हैं। ऐसा होने पर लोगों के दिल की धड़कन बढ़ सकती है, मूर्छा आ सकती है, सीने में दर्द शुरू हो सकता है या अधिक मात्रा में रक्त इकट्ठा हो जाने के कारण हृदयगति रुक सकती है।
बी.एल. कपूर मेमोरियन अस्पताल के हृदयरोग विभाग में वरिष्ठ परामर्शदाता नीरज भल्ला ने बताया कि तापमान कम होने के साथ ही चूंकि रक्त और गाढ़ा हो जाता है, जिसके कारण सर्दियों में हृदयगति रुकने एवं दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











