Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये 5 फूड, हो सकता है बड़ा नुकसान
हमें गर्मियों में अपने खाने को लेकर अधिक सावधान रहना चाहिए और गर्मियों में अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इससे बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इस वजह से हमें ऐसा खाना चाहिए जिसमें अधिक मात्रा में पानी हो ताकि गर्मियों के दौरान हमें डिहाइड्रेशन नहीं होना चाहिए और सही आहार खाने से हमारी बॉडी भी ठंडी रहती है।
ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि गर्मियों में आप क्या खा रहे हैं इसे लेकर सतर्क रहें और इस वजह से हम यहां आपको बताने वाले हैं कि आपको गर्मियों में किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

1. कॉफी
कॉफी और अन्य कैफीनेटेड ड्रिंक जैसे की चाय आदि को पीने से शरीर डीहाइड्रेट होता है। यदि आप बहुत अधिक मात्रा में कॉफी पीते हैं तो इससे आपको अधिक पसीना आता है और शरीर से गर्मी निकलती है। इससे आपका मूड भी एलीवेट होता है और एनर्जी लेवल बढ़ता है। हालांकि, इसमें साइकोएक्टिव सबस्टांस होता है जिसे डियूरेक्टिस कहते हैं और इससे आपको जरूरत से अधिक यूरिन आता है। कैफीन के कारण आपकी किडनी में भी ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और इसकी वजह से यूरीन में अधिक पानी निकलता है।
2. स्पाइसी खाना
कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि गर्मियों में आपको स्पाइसी खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे पित्त दोष होने का खतरा बढ़ता है और इसकी वजह से शरीर में गर्मी बढ़ती है और जरूरत से अधिक पसीना आता है। स्पाइसी खाने का हीटिंग इफेक्ट के कारण आपकी तबियत भी खराब हो सकती है क्योंकि गर्मियों में लू चलती है और इसका खतरा बढ़ा रहता है।
3. मीठा खाना
कई स्टडी ये साबित करती हैं कि यदि आप जरूरत से अधिक मात्रा में गर्मियों के मौसम में मीठा खाते हैं तो इससे आपकी बॉडी का तापमान बढ़ता है। साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और इसकी वजह से आपके डाइजेशन प्रोसेस पर असर होता है और हिंड्रेंस होता है। यदि आप जरूरत से अधिक मीठा खाते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है और साथ ही बॉडी फैट भी बढ़ता है।
4. प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड का मतलब ये होता है कि उसे उसकी नेचुरल स्टेट से बदला जाता है। इस तरह के खाने में कटा हुआ, धुला हुआ, गर्म किया गया, कैन बंद, पका हुआ, फ्रोजन, ड्राइड, डीहाइड्रेटिड, मिक्स या फिर पैकेज्ड फूड शामिल होता है। इस वजह से गर्मियों के मौसम में आपको प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे वॉटर रिटेंशन होता है और बॉडी ज्यादा डीहाइड्रेट होती है।
5. फ्राइड फूड
गर्मियों के मौसम में आपको हर तरह के फ्राइड फूड को खाने से बचना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में नमक होता है और इसे पचा पाना काफी मुश्किल होता है और इसकी वजह से आपके पाचन तंत्रिका पर असर होता है और आपको आलस आने लगता है। इतना ही नहीं, इन चीजों के सेवन से आपकी स्किन अधिक ऑयली होती है और एक्ने या फिर ब्रेकआउट का खतरा बढ़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











