Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ramadan 2026: रमजान में खजूर खाकर ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसके पीछे की वजह
Ramadan 2026: भारत में रमजान का पाक महीना 19 फरवरी यानी आज से शुरू हो गया है। रमजान इस्लामिक चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जो शाबान के बाद आता है। इस्लाम धर्म में रमजान माह को सबसे पाक महीना माना जाता है। यह महीना हर मुस्लिम परिवार के लिए बेहद ही खास होता है। इस पूरे महीने मुस्लमान रोजा रखते हैं, पांच वक्त की नमाज़ पढ़ते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। रमजान के दौरान सहरी (सुबह का भोजन) और इफ्तार (शाम को रोजा खोलना) का विशेष महत्व होता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि इफ्तार के समय लोग सबसे पहले खजूर खाकर ही रोजा क्यों खोलते हैं? अगर नहीं, तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि रोजे में खजूर का क्या महत्व है और इफ्तार की शुरुआत सबसे पहले खजूर से क्यों की जाती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा?
इस्लामिक मान्यता के अनुसार, खजूर खाकर रोजा खोलने को सुन्नत माना जाता है। सुन्नत का मतलब वह पवित्र चीज होती है, जो पैगंबर मोहम्मद द्वारा अपनाई गई थी। माना जाता है कि हजरत मोहम्मद को खजूर बहुत ज्यादा पसंद था। इसलिए वह रोजा खोलते समय खजूर का सेवन किया करते थे। तब से ही मुस्लिम समुदाय में रोजा खोलते समय खजूर खाने की शुरुआत की गई और इसे खाना शुभ भी माना जाता है।
खजूर खाने के फायदे
रमजान में इफ्तारी के दौरान खजूर खाने का केवल धार्मिक महत्व ही नहीं है, बल्कि इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।
तुरंत एनर्जी दे
पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। खजूर में प्रकृति शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।
शरीर को हाइड्रेट रखे
रोजा रखने के दौरान पूरे दिन पानी नहीं पिया जाता है, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है। वहीं, खजूर का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
थकान को कम करे
पूरे दिन कुछ भूखे प्यासे रहने के कारण अक्सर लोगों को सिरदर्द व थकान की समस्या होने लगती है। खजूर में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सिरदर्द को कम करने और थकान को दूर करने में मदद करते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
खजूर पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज को दूर करने और पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











