Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Budget 2024: सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन से लेकर मिशन इंद्रधनुष तक, हेल्थ सेक्टर में हुए ये बड़े ऐलान
health budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2024-25 का बजट संसद में पेश किया है। अपने बजट में उन्होंने हेल्थ सेक्टर के लिए भी कई तरह की घोषणा की है।
वित्त मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। जिससे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

आइए जानते हैं कि बजट में इस बार हेल्थ सेक्टर में क्या बड़े ऐलान हुए?
टीकाकरण के लिए यू-विन प्लेटफॉर्म
भारत में मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत टीकाकरण के लिए यू-विन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा। इससे बच्चों के टीकाकरण को और बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर दिया जाएगा ध्यान
वित्तमंत्री ने बजट पेश करते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। इसमें शिशु मृत्यु दर को कम करने और मातृ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए मौजूदा योजनाओं को बाधा रहित एक्सक्यूशन के लिए एक कंप्रहंसिव प्रोग्राम के तहत लाया जाएगा।
डेयरी पशुओं के टीकाकरण पर दिया जाएगा जोर
डेयरी पशुओं के लिए अलग -अलग तरह की बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन के प्रयास किए जाएंगे। पशुओं को बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण पर भी जोर दिया जाएगा। इससे पशुओं को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकेगा।
सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण को बढ़ावा
इसी के साथ बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि मिशन सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को सरकार बढ़ावा देगी। इसमें 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में टीका दिया जाएगा। ब्रेस्ट कैंसर के बाद ये महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। पहले इस कैंसर के मामले 50 साल की उम्र के बाद आते थे, लेकिन अब 25 से 35 आयु वर्ग में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।
आशा वर्कर्स को दिया जाएगा हेल्थ कवर
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा। अभी तक आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स आयुषमान भारत योजना में शामिल नहीं थे। पोषण 2.0 के मामलों में भी तेजी लाने की घोषणा की गई है। इतना ही नहीं, टीकाकरण को भी एक मजबूत आयाम दिया जाएगा। इसमें सभी आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों को भी दायरे में रखा जाएगा।
बढ़ेगी मेडिकल कॉलेजों की संख्या
वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में देश में नए मेडिकल कॉलेजों को खोलने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने बताया कि जिला अस्पताओं को मेडिकल कॉलेजों में बदला जाएगा। इससे देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











