Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Arbi Leaves Benefits: इस सब्जी के पत्ते को खाने से दूर होती है मर्दाना कमजोरी, ये भी हैं फायदे
अरबी की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन कभी आपने अरबी के पत्ते खाएं हैं? अरबी की सब्जी की तरह ही इसके पत्तों में भी कई पोषक तत्व पाएं जाते है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
इस सेहतमंद पत्तों से पकौड़ी, सब्जी, रायता और दाल जैसे तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर आप भी अरबी के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल करके आप कई बीमारियों से दूरी बना सकते हैं। आइए जानते हैं सेहत के लिए अरबी के पत्ते के सेवन करने के फायदे।

विटामिन सी से भरपूर
अरबी के पत्ते विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर में इम्यूनिटी बढाते हैं। शरीर को रोजाना जितनी विटामिन सी की जरूरत होती है उसका 80% विटामिन सी की पूर्ति1 कप अरबी के पत्तों से किया जा सकता है। इसलिए इनका सेवन करना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।
आंखों की रोशनी बढाएं
अरबी के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाता है। अरबी के पत्ते में विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है।
मधुमेह को करता है नियंत्रित
मधुमेह के रोगियों के लिए भी अरबी के पत्ता का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। रोजाना इसके सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इसमें प्रतिरोधी स्टार्च होता है, जो शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं होता है।

कैलोरी भी कम
अरबी के पत्तों में बहुत कम कैलोरी होती है। इसमें मौजूद डायटरी फाइबर वजन घटाने में मदद करता है। अगर आप वेटलॉस पर ध्यान दे रहे हैं, तो इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
खून की कमी को करें दूर
अरबी के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं जो लाल रक्त कोशिका के निर्माण में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन को अच्छी तरह से अवशोषित करने में मदद करते हैं।
दूर होती है मर्दाना कमजोरी
अरबी के पत्ते की सब्जी शक्ति और वीर्यवर्धक होता है। इसकी पत्तियां शरीर को मजबूत बनाती हैं।अच्छी तरह से उबले पत्तों में नमक मिलाकर खाने से नपुंसकता दूर होती है।
डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











