Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रोज दूध के साथ खाएं किशमिश, एनिमिया की शिकायत होगी दूर और होंगे ये फायदे
Kishmish with Milk Benefits in Hindi: दूध पीने के फायदे तो हम सभी जानते हैं। हर उम्र में दूध पीने के कई फायदे होते हैं। सेहतमंद रहने के लिए लोग दूध के साथ कई चीजें मिलाकर इसका सेवन करते हैं। जैसे बादाम, इलायची, गुड़ और किशमिश।
रोजाना किशमिश और दूध को साथ में खाने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं। किशमिश में विटामिन सी, ई, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर दूध की बात करें, तो इसमें भी कैल्शियम और प्रोटीन होता है। आइए जानते हैं कि क्यों दूध और किशमिश का एक साथ सेवन करना चाहिए?

शादीशुदा मर्दों के लिए फायदेमंद
किशमिश में मेल फर्टिलिटी को इंप्रूव करने का गुण मौजूद होता है। वहीं, इसमें स्पर्म मोटेलिटी को भी बढ़ाने की क्रिया सक्रिय रूप से पाई जाती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि इसका केवल शादीशुदा पुरुष ही सेवन करते हों। हर युवा इसे पीकर शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकता है।
वजन बढ़ाने में मददगार
दूध में किशमिश मिलाकर पीने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। दरअसल, किशमिश और दूध में हेल्दी फैट होता है, जो वेट गेन में मदद करता है। रोजाना एक गिलास दूध में 4-5 किशमिश डालकर खाने से तेजी से वजन बढ़ेगा।
दिल की सेहत सुधारें
रोजाना दूध में किशमिश मिलाकर खाना दिल के लिए भी लाभकारी होता है। दरअसल, किशमिश में फाइबर और पोटैशियम होता है, ये आपके हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
हड्डियां मजबूत बनाए
दूध में किशमिश मिलाकर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो वह भी दूध और किशमिश को साथ में खाने से दूर होगी। रोजाना दूध और किशमिश को साथ में खाने से जोड़ों के दर्द और सूजन में भी आराम मिलेगा।
एनिमिया करें दूर
एक उम्र के बाद शरीर में खून की कमी होने लगती है। इसकी वजह से अक्सर लोगों को एनीमिया की समस्या से जूझना पड़ता है। साथ ही, हीमोग्लोबिन का स्तर भी कम होने लगता है। ऐसे में किशमिश और दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। किशमिश में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे खून की कमी दूर होती है। साथ ही, एनीमिया के लक्षण भी दूर होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











