Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rasbhari Benefits: रसभरी खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर डायबिटीज की समस्या होगी दूर
Benefits Of Rasbhari: क्या आपने कभी रसभरी का सेवन किया है? देखने में गोल-गोल नारंगी रंग की रसभरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद भी होती है। रसभरी को अंग्रेजी में केप गूजबेरी या गोल्डन बेरी के नाम से जाना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-सी, पॉलीफेनॉल, कैरोटीनॉएड्स, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। हाल ही न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रसभरी के फायदों के बारे में बताया है। उन्होंने मुताबिक, रोजाना 50-100 ग्राम रसभरी खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं रसभरी फल खाने के फायदों के बारे में -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
रसभरी में विटामिन-सी एयर एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप सर्दी-जुकाम और फ्लू से खुद का बचाव कर सकते हैं। साथ ही, इसके सेवन से खांसी की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
रसभरी का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
रसभरी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिल सकती है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करे
रसभरी का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइटोकेमिकल्स जैसे पॉलीफेनॉल्स और केरोटेनॉएड्स मौजूद होते हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद सॉल्युबल पेक्टिन फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
रसभरी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











