Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
हैप्पी मूड देगा बेस्ट आउटपुट, हैप्पी वर्किंग के लिए ये टिप्स अपनाएं
माना कि आपको काम की अच्छी नॉलेज है, लेकिन हर बार केवल यही काफी नहीं होता, जिससे आप अपने ऑफिस में बेस्ट परफॉर्म करेंगे। नॉलेज के साथ-साथ हैप्पीनेस का होना बेहद जरूरी है। हालिया एक शोध के अनुसार खुशी मन से किया गया हर काम बेहतरीन होता है। खुशी के इस फंडे को आप ऑफिस में अपना सकते हैं।

1. वर्कस्टेशन को सजाएं
वर्कस्टेशन को मोटिवेटिड रखें कोटेशंस से। यहां सामान बिखरा-बिखरा नहीं हो। ब्राइट कलर्स का इस्तेमाल यहां करें। पॉजिटिव एनर्जी के लिए वर्कस्टेशन पर इंडोर प्लांट्स रखें। टेबल क्लॉक या कलेंडर रखें। सजावट प्रोफेशनल हो झालर या गुब्बारे वाली नह
2. पोस्चर को भी देखें
झुक कर काम करना आराम दायक तो लग सकता है, पर लंबे समय पर यह बीमारियों का कारण बन सकता है। साथ ही इस पर काम करने की आदत मूड को डल बनाती है। यानी बिगड़ता मूड और लो आउटपुट। बेहतर है आप सीधे पोस्टर में काम करें। स्वास्थ्य और परफॉर्मेंस के लिए उम्दा है।
3. डिजिटल भी व्यवस्थित रहें
हाल के समय में बहुत कुछ डिजिटल हो चुका है। आप कितने भी बिजी हैं, काम के बीच में से कुछ समय बेकार मेल्स को डीलीट करें। डेस्टॉप या लैपटॉप पर यहां-बहां सेव फाइल्स का निरीक्षण करें। काम की फाइल्स को फोल्डर में सेव करें व बेकार फाइल्स को डीलीट कर दें। ट्रैश बिन को खाली रखें। गैजेट्स से डीलीट मैटर आपके दिमाग को भी रीस्टार्ट करेगा। यानी हैप्पी हॉर्मोंस का स्त्राव शुरू हो जाएगा, जो आपकी परफॉर्मेंस में दिखेगा।
4. हरियाली भी सजाएं
काम के बोझ में आंखों को रिलैक्स करना बहुत जरूरी है। इसके लिए बहुत तरह की कसरतें हैं। इन्हें आप बैठे-बैठे आप कर सकते हैं। लेकिन हरियाली की बात ही अलग है। हरियाली को आप हर जगह नहीं उगा या लगा सकते हैं। खासतौर से ऑफिस में। इसका एक विकल्प है इंडोर बोनसाई प्लांट्स। यदि ऑफिस इंडोर बोनसाई प्लांट्स की व्यवस्था करता है, तो ठीक है। अन्यथा आप बाजार से लाएं और अपने वर्क स्टेशन पर रख दें। माना इसे लाना आपकी पॉकेट पर भारी पड़ेगा, लेकिन फायदा तो आपको ही होगा। अब ज्यादा सोचिए नहीं। जल्दी से अपने वर्क स्टेश्न को इंडोर बोनसाई प्लांट्स से सजाएं।
5. क्लीनिंग भी करें
सफाई का काम आप हाउसकीपिंग पर क्यों छोड़ते हैं। ऐसा रवैया आपका घर में तो नहीं होता। ऑफिस पहुंचकर आप 'बॉस' क्यों बन जाते हैं। ऑफिस को भी घर ही समझिए। जब ऐसी फीलिंग आएगी, तो आप ऑफिस से अपनापन महसूस करेंगे। ऑफिस में अपने वर्कस्टेशन की सफाई का जिम्मा आप लें। इसके लिए हमेशा हाउस कीपिंग पर निर्भर नहीं रहें। जब समय मिले तो बीच-बीच में वर्कस्टेशन और आस-पास की जमीन को साफ कर सकते हैं। सामान भी बिखर हुआ नहीं रखें।
6. सबसे जरूरी है मूड
जरूरी नहीं कि आपकी क्लीग से बने। आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इन्हें मनभेद नहीं बनने दें। आपको किसी से बात करना पसंद नहीं या ऑफिस में कुछ लोगों से बेवजह तू-तू, मैं-मैं हो जाती है। ऐसे में आपको खुद को कंट्रोल करना होगा। सोचिए आप बेवजह उलझेंगे, तो आपका मूड ही खराब होगा, जिसका असर आपकी फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, ऑफिशियल वर्क और मूड पर दिखेगा। इस बेस्ट तरीका है उलझने से अच्छा है हैप्पी-हैप्पी मूड में मुंह बंद करके काम करें। सोचिए, बिगड़े मूड से घर जाएंगे, तो वहां भी लड़ाई होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











