Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Gajar halwa vs suji halwa: गाजर या सूजी दोनों में से किसमें होता है ज्यादा शुगर, जानें यहां
Gajar halwa vs suji halwa: सर्दी का मौसम आते ही खानपान पूरी तरह बदल जाता है। इस मौसम में सूजी और गाजर का हलवा खूब खाया जाता है। इस मौसम में हलवा न सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। जहां काजू-किशमिश से भरपूर गर्मगर्म सूजी का हलवा खाने में खूब मजेदार लगता है, वहीं इस मौसम में लाल-लाल गाजर का हलवा न खाया जाए तो ये मौसम भी बेस्वाद सा लगता है।
गाजर का हलवा होता ही इतना स्वादिष्ट है कि इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन गाजर का हलवा खाने वाले शौकीन लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि डायबिटीज के मरीज क्या गाजर का हलवा खा सकते हैं? आइए जानते हैं कि सर्दी में दोनों में से कौनसा हलवा डायबिटीज मरीजों के लिए ज्यादा बेहतर हैं।

गाजर या सूजी में से कौनसा हलवा है सर्दियों में बेहतर
इंस्टाग्राम पेज rohansehgalofficial पर विंटर डिजर्ट सीरीज के तहत एक वीडियो में 175 ग्राम गाजर का हलवा (करीब 275 कैलोरी) खाया गया। इसे खाने के कुछ घंटों बाद ग्लूकोज स्तर सिर्फ 24 एमजी बढ़ा। वहीं, सूजी का हलवा (एक कटोरी) खाने पर यह स्तर 52 एमजी तक बढ़ सकता है, जो गाजर के हलवे की तुलना में दोगुना है। इस तुलना से स्पष्ट है कि गाजर का हलवा, खासकर सर्दियों में, एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है। गाजर का हलवा फाइबर, विटामिन और प्राकृतिक मिठास से भरपूर होने के कारण अन्य विकल्पों की तुलना में सेहतमंद माना जाता है।
गाजर का हलवा खाने के फायदे
गाजर का हलवा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें गाजर का उपयोग होता है, जो विटामिन ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह आंखों और त्वचा के लिए लाभकारी है। इसके विपरीत, सूजी या रवा में फाइबर नहीं पाया जाता। गाजर के हलवे में घी और दूध की मात्रा कम होती है, जिससे यह हल्का और पौष्टिक बनता है। गाजर की प्राकृतिक मिठास के कारण इसमें चीनी कम डाली जाती है, जबकि सूजी के हलवे में चीनी और घी ज्यादा डाला जाता है। इस तरह, गाजर का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद विकल्प भी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











