Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
खजूर या छुहारा? दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर सर्दियों में इस तरीके से खाएं
Khajoor Vs Chuara: सर्दियों में छुहारे और खजूर का खूब सेवन किया जाता है क्योंकि ये शरीर में गर्माहट देने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होते है। वैसे खजूर और छुहारे दोनों एक ही होते है। बस दोनों में बनावट और स्वाद का फर्क होता है। ड्राई खजूर कच्चे खजूर होते हैं जो सख्त और पीले रंग के होते हैं। फ्रेश खजूर पके होते हैं। सूखे खजूर को तोड़ने से पहले कुछ समय के लिए धूप में सुखाया जाता है।

आज हम अपने आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि सूखे और ताजे खजूर में क्या अंतर है? और दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा अच्छा कौन सा है?
खजूर और छुहारे में अंतर
खजूर में छुहारा की अपेक्षा अधिक नमी होती है। छुहारा में खजूर की अपेक्षा दोगुनी कैलोरी होती है। छुहारा जहां कई सालों तक फ्रीजर में रखे जा सकते हैं वहीं खजूर अधिकतम एक साल तक जा रह पाते है। छुहारा जहां किसी वायुरोधी कंटेनर में एक साल तक रह सकते हैं वहीं खजूर अधिकतम 8 माह तक। खजूर को फल और मेवा दोनों माना जाता है वहीं छुहारा केवल मेवा माना जाता है।
दोनों के बनने में अंतर
खजूर और छुहारा बनाने का तरीका एक-दूसरे से काफी अलग है। खजूर से छुहारा बनाने के लिए पीले रंग के कच्चे खजूर को पेड़ से तोड़कर, पानी में उबालकर, धूप में सुखाया जाता है। पूरी तरह सूखने के बाद खजूर छुहारे का रूप लेता हैं। वहीं अगर खजूर बनाने के तरीके की बात करें तो, खजूर को पेड़ पर लाल होने तक पकने दिया जाता है।
न्यूट्रिशयन वैल्यू
खजूर की 100 ग्राम की मात्रा में 1.8 ग्राम प्रोटीन, 1 ग्राम वसा, 37 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 3.5 ग्राम फाइबर होता है। और छुहारा की 100 ग्राम की मात्रा में प्रोटीन 2.8 ग्राम, 0.6 ग्राम वसा, 76 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 5 ग्राम फाइबर पाया जाता है। छुहारा एक कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्त्रोत हैं वहीं खजूर विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या खाएं
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खजूर का सेवन सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा माना जाता है। वहीं छुहारा खाने से भी खूब खून बढ़ता है। खजूर व छुहारे में विटामिन व खनिज पदार्थों की मात्रा लगभग एक समान ही होती है। दोनों ही आयरन के बहुत अच्छे स्रोत हैं।
वजन कम करने के लिए क्या खाएं?
छुहारा में 100 ग्राम में 284 कैलोरी होती है वहीं खजूर में उतनी ही मात्रा में 142 कैलोरी होती है। खजूर वजन कम करने वाले व्यक्ति के लिए बहुत अच्छा माध्यम है क्यूंकि इसमें कम कैलोरी होती है और इसे खाने के अधिक भूख भी नहीं लगती और बहुत से और भी फायदे मिलते हैं। और वहीं छुहारे फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। छुहारे में कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होता है जबकि खजूर में कम।
तासीर में अंतर
छुहारा और खजूर दोनों ही तासीर में गर्म होते हैं। यही कारण है कि सर्दियों में इनका सेवन खूब किया जाता है। सर्दियों में बाजार में आपको फ्रैश खजूर देखने को मिलती है। हालांकि आप गर्मियों में भी खजूर व छुहारा का सेवन कर सकते हैं लेकिन गर्मी में कम मात्रा में इनका सेवन करना चाहिए।
दोनों में से क्या खाएं
सर्दियों में दोनों तरह के खजूर का सेवन सेहत के लिहाज से बेहतर हैं। आप इसे खाली पेट या शाम के वक्त स्नैक्स में खा सकते हैं। आप इसे दूध या फल के साथ आराम से खा सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद ही है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











