Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
फुटबॉलर सुनील छेत्री ने दी सुबह ठंडे पानी से नहाने की सलाह, कहा फैटलॉस में करता है मदद
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री का हाल ही में एक इंटरव्यू शेयर हो रहा है। जिसमें फुटबॉलर ने बताया है कि कोल्ड बाथ लेना बेहद असरदार होता है। सुबह लोगों को कॉफी की जगह ठंडे पानी से नहाने की आदत डालनी चाहिए। सुनील छेत्री ने बताया कि वह दिल्ली की ठंड में भी हमेशा कोल्ड शॉवर लेना पसंद करते हैं। फुटबॉलर ने बताया कि ठंडे पानी से नहाने से बॉडी जल्दी रिकवर होती है।
उन्होंने कहा कि ठंडे पानी से नहाने से मरोगे नहीं थैंक यू बोलेगे, क्योंकि ये बेस्ट चीज है। ठंडे पानी से नहाने के बाद आपको कॉफी की भी जरूरत नहीं होगी।

गर्म पानी पीकर शुरू करते हैं दिन की शुरूआत
फुटबॉलर ने बताया कि वो रोजाना सुबह 6 बजते उठते हैा और सबसे पहले गर्म पानी पीते हैं। वो नहाने के लिए गर्म पानी नहीं बल्कि ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सलाह दी कि वटन कम करने के लिए और बॉडी रिकवरी के लिए ठंडे पानी से नहाएं ये बहुत काम करता है।
आइस बाथ के भी बताए फायदे
सुनील छैत्री ने बताया कि आइस बाथ लेने से मोटापे की प्रॉब्लम भी दूर हो जाती है और फैट लॉस में भी मदद करता है।
क्या सच में ऐसा होता है?
साकेत अस्पताल की फिजियोथेरेपिस्ट पूजा चौधरी बताते हैं कि एथलीट के लिए कोल्ड वॉटर शॉवर बहुत फायदेमंद होता हैं। डॉक्टर ने बताया कि ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और रिकवरी तेजी से होती है। इसके अलावा ये वेटलॉस में भी मदद करता है। दरअसल ठंडे पानी से नहाने से नोरेपिनेफ्राइन हार्मोन का स्तर बढ जाता है। जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है और फैट को बर्न करता हैं। खेल या हैवी वर्कआउट में डैमेज हुए मसल्स की ठंडे पानी से नहाने से रिकवरी तेजी से होती है। इसके अलावा भी ठंडे पानी से नहाने के कई दूसरे फायदे भी हैं।
ठंडे पानी से नहाने के फायदे
- मानसिक सेहत में सुधार होता है।
- तनाव कम होता है और मूड अच्छा रहता है।
- स्किन के लिए अच्छा होता है ठंडा पानी।
- ठंडा पानी से नहाने से वेटलॉस होता है।
- कोल्ड बाथ लेने से कोर्टिसोल का स्तर सुधारता है।
- इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनती है।
- ठंडे पानी से नहाने से बाल और स्किन भी ग्लो करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











